20.4 C
Munich

वॉशिंगटन के ‘सुंदर’ छक्के से गुजरात को मिली छठी जीत, टेबल टॉपर पंजाब किंग्स की दूसरी हार

Must read


होमखेलक्रिकेट

वॉशिंगटन के ‘सुंदर’ छक्के से गुजरात की छठी जीत, टेबल टॉपर पंजाब की दूसरी हार

Last Updated:

GT vs PBKS, IPL 2026: सूर्यांश शेड्गे की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर पंतजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस को बटलर और गिल की ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई.गिल चार गेंदों पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए. गुजरात की 10 मैचों में यह छठी जीत है जबकि पंजाब की नौ मैचों में लगातार दूसरी हार है.

Zoom

पंजाब किंग्स को हराकर गुजरात ने दर्ज की छठी जीत.

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था, खासकर तब जब वे पहले भी ऐसी करीबी बाजी हार चुके थे. मार्कस स्टोइनिस जब गेंद थामे क्रीज पर आए, तो दबाव साफ महसूस किया जा सकता था. ओवर की शुरुआत एक वाइड गेंद से हुई और फिर अरशद खान का भाग्य साथ रहा, जब उनका इनसाइड एज चौके के लिए निकल गया. इसके बाद स्टोइनिस ने वापसी की.  दो रन और फिर एक डॉट बॉल ने स्टेडियम में सन्नाटा पसार दिया. अब समीकरण 3 गेंदों में 4 रनों का था, और खेल पूरी तरह से कांटे की टक्कर पर आ गया था.

चौथी गेंद पर एक और दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला मोड़ आया, जब अरशद ने यॉर्कर को खेलकर एक रन लिया, लेकिन स्टोइनिस के सीधा थ्रो न मार पाने की बदौलत वे बाल-बाल बच गए. अब आखिरी दो गेंदों पर 3 रन चाहिए थे और वॉशिंगटन सुंदर स्ट्राइक पर थे. स्टोइनिस ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद एक फुल टॉस में बदल गई. सुंदर पहले से ही तैयार थे, उन्होंने बेहतरीन स्कूप शॉट खेला और गेंद सीधे बाउंड्री के पार छह रनों के लिए चली गई. गुजरात टाइटंस ने न केवल एक गेंद बाकी रहते चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की, बल्कि अपनी पुरानी हारों के साये को भी पीछे छोड़ दिया.

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. साई सुदर्शन ने 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की नींव मजबूत की. जोस बटलर (26) और निशांत सिंधू (15) ने उनका अच्छा साथ दिया, लेकिन पंजाब किंग्स के गेंदबाजों विशेषकर अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक, जिन्होंने दो-दो विकेट चटकाए. दोनों ने लगातार दबाव बनाए रखा और मैच को अंतिम ओवर तक खींच लिया. दबाव के उन क्षणों में वाशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और नाबाद 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख मोड़ दिया, जिसके बदौलत गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की.

पंजाब किंग्स को हराकर गुजरात ने दर्ज की छठी जीत.

कौन हैं सूर्यांश शेड्गे? जिन्होंने 57 रन की पारी खेली
इससे पहले, सूर्यांश शेडगे की 57 रनों की उत्कृष्ट पारी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों के तूफान के आगे फीकी पड़ गई. जिसके कारण पंजाब किंग्स की टीम 9 विकेट पर महज 163 रन ही बना सकी. कागिसो रबाडा (22/2), मोहम्मद सिराज (28/2) और जेसन होल्डर (24/4) की शानदार गेंदबाजी के सामने पंजाब किंग्स ने 8.4 ओवर में 47 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. शेडगे ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (40) के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

शेड्गे ने सुतार के ओवर में 27 रन बटोरे
घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए कई बार तेज पारी खेल सुर्खियां बटोर चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज शेडगे ने बिना जल्दबाजी के खेलते हुए गुजरात के गेंदबाजों की अनुशासित लाइन-लेंथ का सम्मान किया, लेकिन मौके मिलने पर आक्रामकता भी दिखाई. उन्होंने पारी के 14वें ओवर में मानव सुतार के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 27 रन बटोरे और सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वह अर्धशतक पूरा करने के बाद रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच देकर वह पवेलियन लौट गए, जिससे पंजाब की पारी फिर पटरी से उतर गई. उन्होंने 29 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़े, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया.

पंजाब को सिराज ने शुरुआत में दोहरा झटका दिया
इससे पहले सिराज ने मैच की शुरुआत में ही पंजाब को दोहरे झटके देते हुए शुरुआती ओवर में लगातार गेंदों पर प्रियांश आर्य (दो) और कूपर कोनोली (शून्य) को आउट कर दिया. आर्य ने निशांत सिंधू को कैच थमाया, जबकि कोनोली के बल्ले का किनारा लेकर गेंद बटलर के दस्तानों में समा गई. प्रभसिमरन सिंह (15) भी रबाडा की 152 किमी प्रति घंटे की तेज गेंद का सामना नहीं कर सके और सुतार को कैच दे बैठे. इसके बाद होल्डर ने नेहाल वढेरा (शून्य) और कप्तान श्रेयस अय्यर (19) को आउट कर पंजाब की स्थिति और खराब कर दी. वढेरा का कैच भी बटलर ने लपका, जबकि अय्यर गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए. मार्को यानसन (20) ने राशिद खान (32 रन पर एक विकेट) के आखिरी ओवर में कुछ जोरदार शॉट लगाकर टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचाया, लेकिन पूरे सत्र में साधारण प्रदर्शन कर रही पंजाब की गेंदबाजी के लिए इस स्कोर का बचाव करना चुनौतीपूर्ण होगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article