Last Updated:
PSL 2026 prize money: बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की चैंपियन बनी है. पेशावर का फाइनल में हैदराबाद किंग्समैन के साथ मुकाबला था. पेशावर की टीम 9 साल बाद दूसरी बार चैंपियन बनी है. ऐसे में आइए जानते हैं पीएसएल 2026 की चैंपियन पेशावर जाल्मी को प्राइज मनी के तौर कितनी रकम मिली है.
बाबर आजम की पेशावर जाल्मी बनी पीएसएल 2026 की चैंपियन
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का समापन हो गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया. फाइनल में पेशावर ने हैदराबाद को 5 विकेट हराया है. चैंपियन बनने के बाद बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर को पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी का चेक थमाया. विजेता टीम पेशावर को प्राइज मनी के तौर 14 करोड़ पाकिस्तान रुपया मिला. वैसे तो सुनने में ये रकम बहुत बड़ी लग सकती है, लेकिन अगर इसकी भारतीय करेंसी से तुलना करें तो यह सिर्फ 4.76 करोड़ रुपए के बराबर है. ऐसा इसलिए कि पाकिस्तान का एक रुपया भारत के 0.34 पैसे बराबर है. यानी की भारतीय करेंसी पाकिस्तानी रुपया से मजबूत है.
ऐसे में मोहसिन नकवी ने 14 करोड़ का चेक देकर शेखी तो बघार लिया, लेकिन असल में उस 14 करोड़ की वैल्यू बहुत ही कम है. इतना की भारत में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सबसे महंगे प्लेयर की सैलरी से अगर तुलना करें तो वह 5 गुना ज्यादा है. बता दें कि आईपीएल में अभी भारत के ऋषभ पंत सबसे महंगे प्लेयर हैं. उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम सलाना 27 करोड़ रुपए देती है. अगर उस रकम को पाकिस्तानी रुपया में बदला जाए तो ये करीब 80 करोड़ हो जाएगा. यही वजह है कि ऋषभ पंत की आईपीएल सैलरी पीएसएल के प्राइज मनी से 5 गुना ज्यादा है.
क्या रहा फाइनल मैच का नतीजा
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद किंग्समैन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. हैदराबाद की टीम के लिए बल्लेबाजी में सैम अयूब ने 50 गेंद में 54 रनों की पारी खेली थी. सैम अयूब के बाद टीम के कप्तान मार्नश लाबुशेन ने 20 रनों का योगदान दिया था. इसके अलावा टीम के लिए और कोई भी खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा पाया. वहीं पेशावर की तरफ से गेंदबाजी में एरोन हार्डी ने कहर बरपाया और अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नाहिद राणा ने भी 2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद बासित और सुफिया मुकीन के खाते में भी 1-1 विकेट आया. पेशावर की इस कसी हुई गेंदबाजी के हैदराबाद 18 ओवर में 129 रन ही बना सकी.
हैदराबाद के इस स्कोर के जवाब में पेशावर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, लेकिन गेंदबाजी में धूम मचाने वाले हार्डी ने टीम के लिए बैटिंग में भी मोर्चा संभाला और 39 गेंद में 56 रनों की नाबाद पारी खेली. हार्डी उस समय टीम के लिए रन बनाए जब स्कोर 33 रन पर विकेट हो गया था. हार्डी को अब्दुल समद का भी अच्छा साथ मिला. अब्दुल समद 34 गेंद में 48 रनों की दमदार पारी खेली, जिससे पेशावर ने 15.2 ओवर में 130 रन बनाकर दूसरी बार पीएसएल का खिताब अपने नाम किया.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


