14.8 C
Munich

Howrah Madhya Chunav Results LIVE: बीजेपी के बिप्लब मंडल या फिर टीएमसी के अरूप रॉय, कौन होगा हावड़ा सेंट्रल का बाजीगर

Must read


होमताजा खबरदेश

BJP के बिप्लब मंडल या फिर TMC के अरूप रॉय, कौन होगा हावड़ा सेंट्रल का बाजीगर?

Last Updated:

Howrah Madhya Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा सीट पर हुए दो चरणों के मतदान के नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. हावड़ा सेंट्रल विधानसभा सीट पर बीजेपी के बिप्लब कुमार मंडल, कां…और पढ़ें

Zoom

हावड़ा सेंट्रल विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे.

Howrah Madhya Chunav Results LIVE: हावड़ा सेंट्रल विधानसभा सीट पर हुए चुनाव का नतीजा आज सामने आएगा, जिसके लिए सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो जाएगी. काउंटिंग के लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. हावड़ा सेंट्रल हावड़ा जिले के बीच में है. यह कोलकाता मेट्रोपॉलिटन एरिया का हिस्सा है. कहा जाता है कि हावड़ा सेंट्रल पर टीएमसी की मजबूत पकड़ है. इस बार हावड़ा सेंट्रल सीट से बीजेपी के बिप्लब कुमार मंडल, कांग्रेस की ओर से अपर्णा बोस और टीएमसी की तरफ से अरूप रॉय हैं. वहीं सीपीएम की तरफ से इम्तियाज अहमद चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर इस बार बसपा ने भी किस्मत आजमाया है. बसपा की ओर से देबनाथ कुंडू मैदान में हैं.

Howrah Vidhansabha Chunav Result Live: हावड़ा सेंट्रल विधानसभा सीट पर क्या है जातीय समीकरण

हावड़ा सेंट्रल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीट पूरी तरह से शहरी सीट है और यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या जीरो है. चुनावी समीकरण की बात करें तो यहां मुस्लिम मतदाताओं की भागीदारी 24 प्रतिशत के करीब है. यहां अनुसूचित जाति के मतदाता केवल 2.27 प्रतिशत है.

Howrah Vidhansabha Chunav Result Live: हावड़ा सेंट्रल पर टीएमसी ने कैसे बनाया अपना दबदबा

हावड़ा सेंट्रल लंबे समय तक वामपंथी प्रभावी रही है. हालांकि 2011 के बाद टीएमसी का दबदबा बढ़ता गया. साल 2021 में टीएमसी के अरूप रॉय ने बीजेपी को हराया था. साल 2016 में भी अरूप रॉय की जीत हुई थी. 2011 में भी अरूप राय ने सीपीआईएम के उम्मीदवार को हराया था. जबकि पहले इस सीट पर सीपीआईएम और कांग्रेस का दबदबा था.

Howrah Assembly Election Result Live: कैसे अरूप रॉय ने हावड़ा सेंट्रल सीट पर बनाया अपना दबदबा

हावड़ा की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा, रॉय ने लगातार चुनावों में आरामदायक जीत के साथ एक मजबूत चुनावी रिकॉर्ड बनाया है. साल 2021 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने भाजपा के संजय सिंह को 46,547 वोटों से हराकर इस क्षेत्र पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया. पहले के चुनावों में उनका दबदबा और भी अधिक स्पष्ट था.साल 2016 में, रॉय ने 91,800 वोट हासिल कर जेडी(यू) के अमिताभ दत्ता को 52,994 वोटों के अंतर से हराया था. उससे पहले, 2011 में, उन्होंने सीपीआई(एम) के अरूप राय को 50,670 वोटों से हराकर 1,03,184 वोटों से सीट जीती थी.

Howra Madhya Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: हावड़ा सेंट्रल सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में किसकी हुई थी जीत

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में हावड़ा सेंट्रल सीट पर टीएमसी उम्मीदवार अरूप रॉय ने जीत हासिल की थी. अरूप रॉय को पिछले विधानसभा चुनाव में 1 लाख 11 हजार 554 वोट मिले थे. वहीं बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह को 65 हजार वोट मिले थे. इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार पलाश भंडारी को 12 हजार 942 वोट मिले थे.

Howra Madhya Chunav Results LIVE: हावड़ा सेंट्रल सीट पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

पश्चिम बंगाल के हावड़ा सेंट्रल विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा सीटों में से एक है. हावड़ा सेंट्रल सीट पर वोटों की काउंटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. दोपहर तक नतीजों के आने की उम्मीद है. इस सीट पर बीजेपी और टीएम में मुख्य मुकाबला है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article