Last Updated:
गुजरात के खिलाफ मैच नंबर 46 में, पंजाब की टीम पहले ओवर में ही लड़खड़ा गई और अंततः 163/9 का मामूली स्कोर ही बना पाई, जिसे गुजरात ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. इस नतीजे ने टूर्नामेंट के 46वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल को एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहाँ नेट रन रेट (NRR) और आने वाला हर एक मुकाबला किसी निर्णायक फाइनल से कम नहीं होगा.
गुजरात के खिलाफ पंजाब की हार से उलझी प्वाइंट टेबल की गणित
नई दिल्ली. बंगाल चुनाव में टैली भले ही साफ तौर पर बता रही हो कि अगले पांच साल किसका राज होने वाला हा पर आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल अब और उलझती हुई नजर आ रही है. रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टेबल-टॉपर पंजाब किंग्स (PBKS) की 4 विकेट से चौंकाने वाली हार ने प्लेऑफ की रेस को पूरी तरह से खुला और रोमांचक बना दिया है. 13 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज पंजाब की बादशाहत अब खतरे में है, क्योंकि उनके पीछे चार टीमें 12-12 अंकों के साथ खड़ी हैं.
गुजरात के खिलाफ मैच नंबर 46 में, पंजाब की टीम पहले ओवर में ही लड़खड़ा गई और अंततः 163/9 का मामूली स्कोर ही बना पाई, जिसे गुजरात ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. इस नतीजे ने टूर्नामेंट के 46वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल को एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है जहाँ नेट रन रेट (NRR) और आने वाला हर एक मुकाबला किसी निर्णायक फाइनल से कम नहीं होगा.
12 अंकों का दिलचस्प टकराव
वर्तमान में चार टीमें ऐसी हैं जो 12 अंकों के साथ प्लेऑफ के दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 10 मैचों में 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर. राजस्थान रॉयल्स (RR) 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर. गुजरात टाइटंस (GT) पंजाब को हराकर अब ये टीम भी 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हासिल कर चुकी है, हालांकि NRR के कारण ये पांचवें स्थान पर है.
NRR का गणित और प्लस रन रेट वाली टीमें
शीर्ष 5 टीमों में से केवल 4 टीमों का नेट रन रेट ही सकारात्मक (Positive) है, जो प्लेऑफ की दौड़ में उन्हें बढ़त दिलाता है. RCB (+1.420) वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ रन रेट के साथ आरसीबी टॉप पर जाने की प्रबल दावेदार है. PBKS (+0.855): हार के बावजूद पंजाब का रन रेट अभी भी काफी मजबूत है. SRH (+0.644): तीसरे स्थान पर मौजूद हैदराबाद की स्थिति भी स्थिर है. RR (+0.510): चौथे स्थान पर मौजूद राजस्थान प्लस रन रेट के साथ सुरक्षा घेरे में है. वहीं, गुजरात टाइटंस (-0.147) 12 अंक होने के बावजूद Negative रन रेट के कारण फिलहाल टॉप-4 से बाहर है
क्वालिफिकेशन का रास्ता
अब आगे क्या? प्लेऑफ में सुरक्षित प्रवेश के लिए 16 अंकों को “मैजिक नंबर” माना जा रहा है. पंजाब को क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए 5 मैचों में से कम से कम 2 जीत की आवश्यकता है. आरसीबी, एसआरएच और आरआर के लिए आगामी मुकाबले “मस्ट-विन” (Must-win) स्थिति वाले होंगे. मध्यक्रम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) 8-8 अंकों के साथ अभी भी रेस में बने हुए हैं, लेकिन उन्हें शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए न केवल अपने सभी मैच जीतने होंगे, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. पंजाब की इस एक हार ने आईपीएल 2026 के आखिरी चरणों को किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसा रोमांचक बना दिया है, जहाँ हर गेंद और हर रन प्लेऑफ की अंतिम तस्वीर बदल सकता है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


