Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद बिजनेस में हाथ आजमाया है. मौजूदा समय में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने अपना एक बड़ा बिजनेस खड़ा दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने बिजनेस से एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है.
भारतीय क्रिकेटर्स अब सिर्फ खेल के मैदान तक ही सीमित नहीं हैं. टीम इंडिया के कई ऐसी सेलिब्रेटी क्रिकेटर हुए हैं जो जिन्होंने बिजनेस में अपना हाथ आजमया और वह सफल भी हुए हैं. इस लिस्ट में एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली औक वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान से बाहर बिजनेस में भी बुलंदियों को छुआ है. यही कारण है कि आज ये क्रिकेटर भारत में किसी बिजनेस टायकून से कम नहीं समझे जाते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शुरुआती समय में रेलवे में एक टिकट कलेक्टर की नौकरी करते थे, लेकिन किस्मत ऐसी चमकी आज उन्होंने क्रिकेटिंग करियर से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया है. क्रिकेट से होने वाली कमाई के साथ आज धोनी के कईं तरह के बिजनेस भी चलाते हैं. उन्होंने 7Ink Brews और Copter7 जैसे ब्रांड में निवेश किया है. उनकी अपनी जिम चेन SportsFit World है, जिसके देशभर में 200 से अधिक सेंटर हैं. इसके अलावा उन्होंने 43 एकड़ में ऑर्गेनिक फार्मिंग का बड़ा सेटअप तैयार किया है. मनोरंजन के क्षेत्र में उनकी धोनी एंटरटेनमेंट नाम की प्रोडक्शन कंपनी है. यही वजह है कि धोनी आज एक बिजनेस टायकून बन चुके हैं.

इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम दिग्गज विराट कोहली का है. विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि बिजनेस के मामले में भी किंग हैं. उनका सबसे लोकप्रिय ब्रांड WROGN है क्लोदिंग सेगमेंट खूब अच्छा कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने प्यूमा के साथ मिलकर One8 ब्रांड लॉन्च किया है जो स्पोर्ट्सवियर, परफ्यूम और एक्सेसरीज बेचता है. कोहली ने रेस्टोरेंट बिजनेस में भी बड़ी पहचान बनाई है. उनके रेस्टोरेंट चेन का नाम One8 Commune है, जिसके आउटलेट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में हैं. फिटनेस के प्रति समर्पित विराट ने Chisel Fitness नाम की जिम चेन शुरू की है. इसके अलावा वे फुटबाल टीम FC Goa के को-ओनर भी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने भी रिटारमेंट के बाद बिजनेस में अपना हाथ आजमाया है. सहवाग ने शिक्षा और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में निवेश किया है. उन्होंने हरियाणा के झज्जर में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की है जो मॉर्डन सुविधाओं से लैस है. इसके अलावा, वह सहवाग एकेडमी के जरिए युवा क्रिकेटरों को ट्रेनिंग भी देते हैं. सहवाग का अपना रेस्टोरेंट सहवाग फेवरेट्स दिल्ली में काफी प्रसिद्ध रहा है.

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी कई क्षेत्रों में निवेश किया है. सचिन स्मैश स्पोर्ट्स और गेमिंग सेंटर के बड़े निवेशक रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने यूज्ड कार प्लेटफॉर्म Spinny में भी हिस्सेदारी खरीदी है.

इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज युवराज सिंह का भी नाम शामिल है. युवराज ने YouWeCan नाम से अपना वेंचर शुरू किया है. इस फर्म के माध्यम से उन्होंने हेल्थियंस, ब्लैक व्हिट और ईजी डाइनर जैसे कई स्टार्टअप्स को फंड किया है. उनका अपना स्पोर्ट्सवियर ब्रांड YWC Fashion है, जिसकी कमाई का एक हिस्सा उनके कैंसर फाउंडेशन को जाता है. हाल ही में उन्होंने Wellversed नामक न्यूट्रिशन स्टार्टअप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है.


