होमखेलक्रिकेट
मुंबई इंडियंस की कलह खुलकर सामने आई? अचानक हार्दिक पंड्या ने किया खुद को बाहर! सूर्यकुमार यादव बने कप्तान
Last Updated:
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव मुंबई की कमान संभाल रहे हैं. साथ ही रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. दूसरी ओर, एलएसजी तीन बदलावों के साथ उतर रही है. मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मैच गंवाकर 10वें स्थान पर मौजूद है. यह टीम पिछले 5 मैच गंवा चुकी है.


