23.9 C
Munich

नोएडा में 3 मंजिला मकान से एक साथ कूदे युवक-युवती, लड़के की मौत, गंभीर हालत में लड़की दिल्ली रेफर

Must read


Last Updated:

Noida ki local news : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मामला सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव का है. तीन मंजिल मकान की छत से युवक-युवती कूद गए. गंभीर हालत में युवती का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस घरवालों से बात कर दोनों के इस आत्मघाती कदम की वजह जानने में जुटी है.

Zoom

युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. युवक के परिवार को सूचना दी गई है. (फोटो AI)

नोएडा (सुमित राजपूत). यूपी के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सेक्टर-24 में युवक-युवती छत से कूद गए. घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. गंभीर हालत में युवती को दिल्ली रेफर किया गया है. युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं. युवक के परिवार को सूचना दी गई है. फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है. घटना सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव की है. यहां एक तीन मंजिल मकान की छत से आज (सोमवार) तड़के पौने चार बजे युवक-युवती कूद गए. युवती का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है.

युवक मेरठ का, युवती नवादा से
युवक की पहचान मेरठ के उल्देपुर गांव के रहने वाले पुनीत चौहान के रूप में हुई है. युवती की पहचान नोएडा के रसूलपुर नवादा गांव की विद्या दास के रूप में हुई. युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. कहा जा रहा है कि गजराज सिंह के तीन मंजिला मकान की छत पर सोमवार सुबह तेज हलचल हुई. कुछ लोग छत पर पहुंचे. इसी बीच अनजान युवक-युवती छत से कूद गए. कहा जा रहा है कि युवक सड़क पर जा गिरा, युवती बिजली तार से टकराते हुए सड़क पर गिरी.

दो दिन पहली घर से आई 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया. युवती अपने घर से दो दिन पहले निकली थी. आशंका है कि वह युवक मिलने आई थी. दोनों में विवाद होने पर पड़ोस की छत मिली होने से गजराज के मकान पर पहुंच गए. किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों ने गुस्से में छलांग लगा दी. पुलिस घरवालों से बात कर तहकीकात में जुटी है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article