15.2 C
Munich

शतक से चूके तो क्या, रोहित ने वो कारनामा किया जो कभी नहीं हुआ, रिकेल्टन के साथ मिलकर रचा इतिहास

Must read


होमखेलक्रिकेट

शतक से चूके तो क्या! रोहित शर्मा ने IPL में वो कारनामा किया जो कभी नहीं हुआ

Last Updated:

Rohit Sharma Batting vs LSG: चोट के बाद वापसी करते हुए रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, वह आईपीएल में अपना तीसरा शतक दर्ज करने से 16 रन पहले आउट हो गए. रोहित ने 44 गेंदों में 84 रन की पारी खेली. भले ही वह सेंचुरी मिस कर गए, लेकिन वो किया जो पहले कभी नहीं हुआ था. वहीं, उन्होंने रेयान रिकेल्टन के साथ मिलकर मुंबई के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 100+ पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाया.

Zoom

रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाए 84 रन.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, वह शतक से चूक गए. इंजरी के चलते कुछ मुकाबले मिस करने के बाद रोहित का यह कमबैक मैच था, जिसमें उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई इंडियंस की तीसरी जीत में अहम भूमिका निभाई. रोहित शर्मा ने 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदों में 84 रन की पारी खेलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई, जिसमें रेयान रिकेल्टन का भी योगदान रहा. भले ही वह आईपीएल में तीसरा शतक नहीं बना पाए, लेकिन इस पारी के दौरान वो कर दिया, जो इससे पहले वह कभी नहीं कर पाए थे.

190 के स्ट्राइक रेट से की बैटिंग
रोहित शर्मा ने 190 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजों को टारगेट करते हुए बड़े शॉट खेले और 27 गेंदों में अर्धशतक तक पहुंच गए. यह उनका आईपीएल में चौथा सबसे तेज अर्धशतक है. इसी सीजन उन्होंने 23 गेंदों में फिफ्टी जड़कर आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक बनाया था. रोहित ने 84 रन की पारी के दौरान 6 चौके और 7 छक्के लगाए. 7 छक्के रोहित के बल्ले से निकले किसी एक आईपीएल मैच की पारी में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले रोहित ने कभी एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए थे.

रिकेल्टन के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
बड़े टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई को एक बड़ी और विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी की दरकार थी. रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने वही किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन की बड़ी पार्टनरशिप कर मुंबई के लिए जीत की नींव रखी. 11वें ओवर में ही मुंबई ने ये रन बोर्ड पर लगा दिए थे. दोनों के बीच हुई यह इस सीजन की तीसरी शतकीय साझेदारी है. इसी के साथ रोहित और रिकेल्टन आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए) करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा और ईशान किशन, पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस, अंबाती रायुडू और सचिन तेंदुलकर 2-2 बार ये कारनामा कर चुके हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article