15 C
Munich

Sunil Gavaskar slam Jasprit Bumrah: ये बात मुझे बर्दाश्त नहीं… जसप्रीत बुमराह पर भड़के सुनील गावस्कर, आखिर ऐसी क्या गलती कर बैठे?

Must read


होमखेलक्रिकेट

जसप्रीत बुमराह पर भड़के सुनील गावस्कर, आखिर ऐसी क्या गलती कर बैठे?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हिम्मत सिंह का विकेट लिया लेकिन वो नो बॉल थी. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस तरह की बॉलिंग के काफी नाराज दिखे.

Zoom

लखनऊ के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के नो बॉल पर भड़के सुनील गावस्कर

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग की पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर जमकर आलोचना की है. उन्होंने इस स्टार गेंदबाज के नो बॉल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. बुमराह आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उनको विकेट लेने में काफी संघर्ष करना पड़ा है. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस (MI) को इस सीजन में लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बुमराह की लय भी गड़बड़ रही है और उन्होंने इस सीजन में अब तक आठ नो-बॉल फेंकी हैं, जिनमें से तीन LSG के खिलाफ आईं.

LSG की पारी के 14वें ओवर में बुमराह ने हिम्‍मत सिंह को कैच आउट कराया लेकिन वह ओवरस्टेप कर गए और बैटर को जीवनदान मिल गया. इसके बाद हिम्‍मत ने 40 रन बनाए और LSG का स्कोर 220 के पार पहुंचा दिया. गावस्कर ने बुमराह की आलोचना करते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में नो-बॉल फेंकना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और खिलाड़ियों को ज्यादा प्रोफेशनलिज्म दिखाना चाहिए. गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा, “मुझे फिर मत बताइए. मुझे मत बताइए कि बुमराह ने नो-बॉल फेंकी है. यह स्वीकार्य नहीं है. आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, यह स्वीकार्य नहीं है. वाइड बॉल समझ में आती है, लेकिन नो-बॉल नहीं.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article