15 C
Munich

Hyderabadi biryani: घर पर बनाएं रेस्त्रां जैसी हैदराबादी बिरयानी, इस रेसिपी से मिलेगा लाजवाब स्वाद, मुंह में पानी ला देगी खुशबू

Must read


होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं रेस्त्रां जैसी हैदराबादी बिरयानी, मुंह में पानी ला देगी खुशबू

Last Updated:

Hyderabadi biryani at home: बिरयानी आज अधिकांश लोगों की फेवरेट डिश बन गई है. इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. हम आपको हैदराबादी बिरयानी की रेसिपी और इसको बनाने की आसान विधि बता रहे हैं. आप इस रेसिपी से घर पर ही हैदराबादी बिरयानी बना सकते हैं. इस बिरयानी को खाने के बाद आप कह उठेंगे वाह क्या लाजवाब स्वाद है.

इसके बाद उसमें टमाटर डालकर कुछ मिनट तक पकाएं, ऐसा करने के बाद उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन या मटन डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं, ऐसा तब तक करें जब तक चिकन आधा पक न जाए.

बिरियानी

खूशबुदार बासमती चावल के साथ चिकन या मटन और गर्म मसालों के साथ बनाई गई हैदराबाद बिरयानी को खाने आप कह उठेंगे वाह क्या लाजवाब स्वाद है. इस हैदराबादी बिरयानी को खाने के बाद पेट तो भर जाएगा, लेकिन मन नहीं भरेगा.

बिरियानी

इसके बाद इस चिकन या मटन को कम से कम 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दे. समय हो तो आप इसे 2 घंटे तक के लिए भी रख सकते हैं. अब सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबालें. उस पानी में लौंग, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता और नमक डालें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बिरियानी

आपका मन करेगा कि और हैदराबादी बिरयानी खाएं. आपको मालूम हो कि टेस्ट एथलस की नई लिस्ट में हैदराबादी बिरयानी को दुनिया की टॉप 10 राइस डिशेस में दसवां स्थान मिला है. यह भारत की एकमात्र डिश है, जो इस सूची में शामिल हुई है.

बिरियानी

बिरयानी आज अधिकांश लोगों की फेवरेट डिश बन गई है. इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. कई प्रकार की बिरयानी बनाई जाती है. हम आज नॉनवेज लवर्स के लिए हैदराबादी बिरयानी की रेसिपी और इसको बनाने की आसान विधि बता रहे हैं.

बिरियानी

सबसे पहले चिकन या मटन को पानी से अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद इसे एक बर्तन में रख दें. अब इस चिकन या मटन में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बिरयानी मसाला, गरम मसाला, दही और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.

बिरियानी

फिर उसमें बासमती चावल डालकर 60 से 70% तक उबाल लें. ध्यान रखें कि चावल को पूरी तरह न पकाएं. उबालने के बाद चावल को छान लें. अब सबसे पहले एक बड़े कढ़ाई या भगोने में तेल और घी गर्म करें, फिर उसमें एकदम बारीक कटी हुई प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें.

बिरियानी

इसके बाद इसमें धनिया और पुदीना पत्तियां डालकर अच्छे से मिला लें. अब पके हुए चिकन या मटक के ऊपर पहले उबाले हुए चावलों का एक परत डालें, फिर ऊपर से बारीक कटी पुदीना और धनिया डालें. फिर एक चम्मच घी डालकर ढक दें.

बिरियानी

अब इसे एकदम कम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. ऐसा करने पर गर्म मसालों की सारी खुशबू और स्वाद चावलों में समा जाएगा. इस तरह से आपकी हैदराबादी बिरयानी हो गई तैयार. आप इसे रायते और सलाद के साथ सर्व करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article