16.3 C
Munich

आगरा में 45 करोड़ की ITC चोरी का भंडाफोड़, फर्जी फर्म बनाकर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

Must read


Last Updated:

Agra Latest News: आगरा में पुलिस ने करोड़ों की आईटीसी चोरी का बड़ा खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. फर्जी फर्म बनाकर बिना किसी वास्तविक खरीद-फरोख्त के बिलिंग कर आईटीसी क्लेम करने वाले इस गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 23 अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है.

Zoom

आरोपी गिरफ्तार (फोटो में AI का यूज किया गया है)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में करोड़ों की आईटीसी चोरी का बड़ा खुलासा पुलिस ने किया है. 45 करोड़ की आईटीसी चोरी पकड़ने के साथ ही 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा इस गिरोह के 23 अन्य लोगों की पहचान भी पुलिस ने की है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब लगातार दबिश दे रही है. यह शातिर फर्जी फर्म बनाकर बिना किसी खरीद फरोख्त के फर्जी बिलिंग करते थे, और उस बिलिंग के आधार पर आईटीसी क्लेम करते थे.

बीते दिनों राज्य GST विभाग के अधिकारी प्रशांत कुमार गौतम ने थाना लोहामंडी में शिकायत दर्ज कराई थी, कि IRS ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स, आकाश ट्रेडर्स, सिंह ट्रेडर्स और पीके ट्रेडर्स के द्वारा ITC चोरी की गई. इन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म बनाई और बिना किसी खरीद फरोख्त के ITC क्लेम करने के बाद लगभग 45 करोड़ की ITC चोरी की. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. अब इस इस मामले में पुलिस ने मेरठ के रहने वाले वसीम राजा, शाकिब और शोएब को गिरफ्तार किया.

पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह शातिर गिरोह बनाकर काम करते थे. 23 लोग गिरोह में काम करते है. सभी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म बनाते थे, और उस फर्म के आधार पर ITC चोरी करते थे. अभी तक लगभग 45 करोड़ की ITC चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है. पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, कार और नगदी बरामद की है.

अब तीनों शातिरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है. इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी इस गिरोह में शामिल है, उनको भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article