12.5 C
Munich

क्या 18 मई को धोनी करेंगे रिटायरमेंट का ऐलान, 2021 में माइक पर बोले थे माही, लिखेंगे दस्तानें की दास्तान का आखिरी पन्ना!

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्या 18 मई को धोनी करेंगे रिटायरमेंट का ऐलान, 2021 में माइक पर बोले थे माही

Last Updated:

चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी लीग मैच चेपॉक में 18 मई को खेलने जा रही होगी, तो हर दिल में एक ही सवाल होगा क्या यही माही का आखिरी मैच होगा? क्योंकि माही अपना वादा निभाते है तो 18 मई को नई इबारत लिखी जा सकती है.

Zoom

18 मई को खेल सकते है धोनी अपना अंतिम मैच, 2021 में कह चुके है अपने दिल की बात

नई दिल्ली. जिस घड़ी का फैंस 2026 में इंतजार कर रहे ते वो दिन समय और जगह सब सामने आने वाले है. हर शहर हर मैदान से होकर CSK का सीजन 19 का सफर जब अपने मैदान पहुंचेगा तो बरबस सबके जेहन में 2021 का वो इंटरव्यू आएगा जब माही ने माइक पर वो कहा था जिसके पूरा होने का समय आ चुका है.माही इसीलिए दिल्ली नहीं आए और अब वो शायद आखिरी बार पीली जर्सी में चेन्नई में ही नजर आएं.

चेन्नई की गर्मी, पीले रंग में रंगा हुआ चेपॉक स्टेडियम , और स्टैंड्स में गूंजता एक ही नाम “धोनी… धोनी 18 मई की शाम शायद सिर्फ एक और IPL मैच नहीं होगी, बल्कि एक युग के अंत की कहानी लिख सकती है. महेंद्र सिंह धोनी एक नाम, जो सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक भावना है. और अब, जब चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी लीग मैच चेपॉक में 18 मई को खेलने जा रही होगी, तो हर दिल में एक ही सवाल होगा — क्या यही माही का आखिरी मैच होगा? क्योंकि माही अपना वादा निभाते है तो 18 मई को नई इबारत लिखी जा सकती है.

2021 का वादा, 2026 की कहानी

धोनी ने 2021 में साफ कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं. तब से लेकर आज तक, हर सीजन में यह सवाल उठता रहा है,पिछले 5 साल से जब से CSK चेन्नई में मैच खेलने आती थी फैंस की सांसे अटक जाती थी लेकिन जवाब हमेशा माही की तरह ही शांत और रहस्यमयी रहा पर इस बार वो बयान सच साबित होने वाला है. IPL 2026 में उन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं क्या वह खुद को इस खास पल के लिए बचा रहे हैं? क्या वह चेपॉक की भीड़ के सामने आखिरी बार उतरना चाहते हैं?

चेपॉक – जहां कहानी पूरी होती है

अगर क्रिकेट एक किताब है, तो चेपॉक उसका सबसे खूबसूरत अध्याय है यही वो मैदान है जहां माही ने ट्रॉफियां उठाईं,मैच फिनिश किए और फैंस के दिलों पर राज किया. 18 मई को यही मैदान शायद उन्हें आखिरी सलाम देने के लिए तैयार है. धोनी का करियर हमेशा सरप्राइज से भरा रहा है चाहे 2014 में टेस्ट रिटायरमेंट हो या 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहना इसलिए यह भी मुमकिन है कि वह बिना किसी शोर-शराबे के, बस एक और मैच खेलकर चुपचाप चले जाएं.

एक आखिरी बार…

शायद 18 मई को जब वह मैदान पर उतरें, तो यह सिर्फ एक खिलाड़ी का आना नहीं होगा, बल्कि करोड़ों यादों का लौटना होगा. हर चौका, हर छक्का, हर स्टंपिंग सब कुछ एक आखिरी बार महसूस होगा. 18 मई को क्या होगा, यह कोई नहीं जानता लेकिन अगर उस दिन धोनी सच में आखिरी बार चेपॉक में उतरते हैं, तो वह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास का सबसे भावुक विदाई पल होगा.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article