18.9 C
Munich

वनडे क्रिकेट का सबसे छोटा मैच, 17.2 ओवर में ही हो गया खत्म, 268 गेंद रहते जीती टीम

Must read


होमखेलक्रिकेट

सबसे छोटा वनडे मैच, 17.2 ओवर में ही हो गया खत्म, 268 गेंद रहते जीती टीम

Last Updated:

shortest odi match in history: नेपाल और यूएसए के बीच 2020 में वनडे इतिहास का सबसे छोटा मुकाबला खेला गया. इस मैच में हार-जीत का फैसला सिर्फ 17.2 ओवर यानी 104 गेंदों में ही हो गया था. नेपाल ने यूएसए को सस्ते में समेटकर सिर्फ 32 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज कर ली थी.

Zoom

वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा मैच.

नई दिल्ली. वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले हुए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली और आखिरी गेंद तक हार-जीत की जंग हुई. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में दोनों टीमें 50-50 ओवर खेलती हैं और आमतौर पर खेल लगभग 7-8 घंटे चलता है, लेकिन वनडे क्रिकेट में एक ऐसा भी मैच भी हुआ, जो महज 17.2 ओवर (कुल 104 गेंदें) में ही खत्म हो गया. यह मुकाबला आज से 6 साल पहले 2020 में देखने को मिला, जब टी20 मैच की एक पारी से कम भी ओवरों में नतीजा निकल गया. इस मैच ने न केवल दर्शकों को हैरान किया, बल्कि वनडे क्रिकेट के सबसे छोटे मैच के अनचाहे रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो गया. चलिए जानते हैं…

268 गेंदें रहते जीत गई थी टीम
दरअसल, यह मुकाबला यूएसए और नेपाल के बीच खेल गया था. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का यह मैच कीर्तिपुर में हुआ, जिसमें नेपाल की टीम ने 268 गेंदें जीत हासिल कर ली थी. इस मैच ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था, जब 2001 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया वनडे 20 ओवरों में ही खत्म हो गया था. इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. 39 रन का लक्ष्य श्रीलंका ने 4.2 ओवर में हासिल कर लिया था.

35 रन पर ढेर हो गई थी यूएसए
यूनाइटेड स्टेट्स और अमेरिका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 रन पर ढेर हो गई थी. संदीप लामिछाने और सुशान भरी की कातिलाना गेंदबाजी के आगे यूएसए की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. यूएसए के ओपनर जेवियर मार्शल ही इकलौते थे, जो टीम के लिए दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे. उन्होंने 16 रन बनाए थे. टीम के चार बल्लेबाज 0, तीन बल्लेबाज 4 रन, एक बल्लेबाज 2 रन और दो बल्लेबाज 1 रन ही बना पाए. पूरी टीम सिर्फ 12 ओवर ही खेल पाई थी. संदीप लामिछाने ने 6 ओवर की अपनी गेंदबाजी के दौरान पंजा खोला. उन्होंने सिर्फ 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वहीं, सुशान ने तीन ओवर में चार बल्लेबाजों को आउट किया.

32 गेंदों में नेपाल को मिल गई जीत
मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने सिर्फ 32 गेंदों में ही जीत दर्ज कर ली. ओपनर सस्ते में जरूर आउट हुए, लेकिन पारस खडका और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नाबाद रहते हुए जीत सुनिश्चित कर दी. पारस ने नाबाद 20 रन और दीपेंद्र ने नाबाद 15 रन बनाए. नेपाल की यह जीत बची गेंदों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत है. इंग्लैंड के नाम इस मामले में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. उन्होंने कनाडा को 1979 में 277 गेंदें रहते हराया था.

गेंदों के हिसाब से सबसे छोटे 5 वनडे मैच
नेपाल बनाम यूएसए – 104 गेंद (17.2 ओवर), विनर – नेपाल
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे – 120 गेंद (20 ओवर), विनर – श्रीलंका
श्रीलंका बनाम भारत – 129 गेंद (21.3 ओवर), विनर – भारत
कनाडा बनाम श्रीलंका – 140 गेंद (23.2 ओवर), विनर – श्रीलंका
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका – 164 गेंद (27.2 ओवर), विनर – श्रीलंका

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article