Last Updated:
TVK Vijay meets TN Governor: तमिलनाडु की सियासत में ‘थलापति’ विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस गहरा गया है. 108 सीटें जीतने वाली टीवीके (TVK) ने सरकार बनाने का दावा तो पेश किया है, लेकिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बहुमत के जादुई आंकड़े यानी 118 विधायकों के समर्थन पर स्पष्टता मांगी है. वर्तमान में विजय के पास कांग्रेस के साथ मिलकर 112 विधायकों का ही साथ है.
तमिलनाडु इलेक्शन रिजल्ट: विजय की पार्टी सबसे बड़ी, फिर भी शपथ पर संशय. (Photo : PTI)
TN CM Vijay Oath Ceremony News: तमिलनाडु की राजनीति में जबरदस्त उथल-पुथल मची है. पहली ही चुनावी पारी में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की सरकार बनाने की राह में रोड़ा अटक गया है. सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अभी तक विजय के बहुमत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं. थलापति विजय ने दावा किया है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन है. हालांकि कागजी आंकड़ों में अभी भी कुछ फासला नजर आ रहा है. राज्यपाल ने साफ कर दिया है कि जब तक 118 विधायकों के समर्थन की लिस्ट सामने नहीं आती, तब तक शपथ ग्रहण संभव नहीं है. इस स्थिति ने तमिलनाडु के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.
क्या विजय के पास है बहुमत का जादुई आंकड़ा?
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन अनिवार्य है. थलापति विजय की पार्टी टीवीके के पास फिलहाल 108 विधायक हैं.
क्या छोटे दल बनेंगे किंगमेकर और बचाएंगे विजय की नैया?
राज्यपाल ने 118 का आंकड़ा दिखाने के बाद ही शपथ की इजाजत देने की बात कही है. विजय चाहते थे कि कल सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो जाए, लेकिन अब इसमें देरी होने की पूरी संभावना है.
तमिलनाडु के चुनावी इतिहास में यह पहला मौका है जब दोनों प्रमुख द्रविड़ पार्टियां यानी डीएमके और एआईएडीएमके पिछड़ गई हैं. इस चुनाव में डीएमके को सिर्फ 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं. थलापति विजय की पार्टी ने अपनी पहली ही कोशिश में 108 सीटें लाकर सबको हैरान कर दिया है.
जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है, लेकिन बहुमत का गणित इस बदलाव की राह में खड़ा है. अगर विजय अगले कुछ घंटों में बाकी 6 विधायकों का समर्थन जुटा लेते हैं, तो तमिलनाडु में एक नए युग की शुरुआत होगी.
About the Author

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें


