7.1 C
Munich

पाकिस्तान सुपर लीग में जमकर हुआ ड्रामा, उस्मान तारिक की बॉल खेलने से मिचेल ने किया मना, अंपायर को बीच में आना पड़ा

Must read


होमखेलक्रिकेट

PSL में जमकर हुआ ड्रामा, उस्मान तारिक की बॉल खेलने से मिचेल ने किया मना

Last Updated:

पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पिनर उस्मान तारिक के ओवर में डेरिल मिचेल ने गेंदबाजी के दौरान दो बार क्रीज छोड़ा. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने गेंदबाजी एक्शन में गेंद छोड़ने से पहले लंबा रुकने पर आपत्ति जताई. मिचेल ने ओवर के दौरान दो बार क्रीज छोड़ दी, जिसके बाद अंपायरों को दखल देना पड़ा.

Zoom

PSL में जमकर हुआ ड्रामा, उस्मान तारिक की बॉल खेलने से मिचेल ने किया मना

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में शुक्रवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच हुए मैच में एक नया विवाद देखने को मिला. टी20 वर्ल्ड कप से पहले विवादित एक्शन की वजह से चर्चा में आए पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के ओवर में डेरिल मिचेल ने गेंदबाजी के दौरान दो बार क्रीज छोड़ा.  न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिचेल ने तारिक की गेंदबाजी एक्शन में गेंद छोड़ने से पहले लंबा रुकने पर आपत्ति जताई. मिचेल ने ओवर के दौरान दो बार क्रीज छोड़ दी, जिसके बाद अंपायरों को दखल देना पड़ा और खेल को आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई.

यह घटना क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडीज के बीच मैच के दौरान हुई. नौवें ओवर में तारिक का सामना करते हुए मिचेल ने पहली गेंद पर पैडल स्वीप खेला. वह गेंदबाज के एक्शन में रुकावट से असहज नजर आए. उन्होंने दो बार क्रीज छोड़ी और गेंदबाज के एक्शन में रुकावट की ओर इशारा किया. इसके बाद अंपायरों ने हस्तक्षेप किया और बल्लेबाज से बात की, फिर खेल दोबारा शुरू हुआ.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article