9.1 C
Munich

Sunrisers Hyderabad IPL Record: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के बाद ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम

Must read


होमखेलक्रिकेट

सनराइजर्स ने IPL में रचा इतिहास, मुंबई के बाद ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम

Last Updated:

Sunrisers Hyderabad IPL Record: आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से मात दी. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. सनराइजर्स की टीम ने किसी एक वेन्यू पर पंजाब किंग्स को 10वीं बार हराया. दोनों टीमों के बीच ये मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में 7वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. सनराइजर्स का लीग चरण में 11वां मैच पंजाब किंग्स के साथ था. दोनों टीमें इस मैच के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने उतरी थी. मुकाबले में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके जवाब में पंजाब किंग्स कूपर कोनली के शतक के बावजूद 202 रन ही बना पाई, जिससे सनराइजर्स ने 33 रनों से मैच जीता.

पंजाब पर इस जीत के साथ ही सनराइजर्स ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दरअसल, सनराइजर्स और पंजाब की टीम राजीव गांधी स्टेडियम में 11वीं बार एक-दूसरे से मैच खेलने उतरी. इस वेन्यू पर सनराइजर्स ने अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए पंजाब को 10वीं बार हराने का कारनामा किया. इसके साथ ही सनराइजर्स आईपीएल में किसी एक वेन्यू पर किसी एक टीम के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा जीत हासिल करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी है. इस मामले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टॉप पर है. मुंबई ने वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 मैचों में से 11  में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है.

कैसा रहा पंजाब-SRH मैच का एक्शन

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बेशक सनराइजर्स की टीम ने जीत दर्ज की लेकिन मैच का असली हीरो कूप कोनली रहे. पंजाब के लिए कोनली ने दमदार नाबाद 107 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. आईपीएल में कूपर कोनली का यह पहला शतक था. हालांकि, कोनली को टीम के अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया, जिसके कारण पंजाब किंग्स को हार झेलनी पड़ी.

वहीं, सनराइजर्स की बल्लेबाजी की बात करें तो उसके लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली. ईशान ने 32 गेंद में 55 रनों की पारी खेली, जबकि क्लासेन ने 69 रन बनाए. हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों को पंजाब किंग्स के फील्डरों ने जीवनदान भी दिया था, जिसका उन्होंने खूब फायदा उठाया. इसके अलावा अभिषके शर्मा 35 और ट्रेविस हेड ने 38 रन बना, जबकि नितीश कुमार रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article