9.1 C
Munich

Hormuz News: भारत में LPG और तेल पर मिलने वाली है बड़ी राहत, अब हमेशा के लिए खुलने वाला है होर्मुज

Must read


होमताजा खबरदेश

भारत में LPG-तेल पर मिलने वाली है राहत, अब हमेशा के लिए खुलने वाला है होर्मुज

Last Updated:

Hormuz News: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी हटने वाली है. अमेरिका और ईरान डील के करीब पहुंचते दिख रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के संकेत से पूरी दुनिया को राहत मिल सकती है. इतना ही नहीं, तेल सप्लाई सामान्य होने से भारत में ईंधन दाम स्थिर रहने की उम्मीद है. साथ ही होर्मुज में फंसे जहाज भी आसानी से आ सकेंगे.

Zoom

होरमुज़ फिर से खुलने को तैयार, US और ईरान ने नाकाबंदी हटाने का ऐलान किया.

LPG Update / Hormuz News | भारत में एलपीजी और तेल को लेकर जो शंका है, वह बहुत जल्द दूर होने वाली है. अब न तो एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने में देरी होगी और न पेट्रोल-डीजल के बहुत दाम बढ़ेंगे. कारण कि जिस संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है, वह अब हमेशा-हमेशा के लिए खत्म होने को है. जी हां, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब बहुत जल्द खुलने वाला है. इसके संकेत अब मिलने लगे हैं. ईरान ही नहीं, अब अमेरिका भी नाकाबंदी हटाने को तैयार है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ अच्छी बातचीत हो रही है. इसका मतलब है कि ईरान और अमेरिका में डील होने ही वाली है और डील होते ही होर्मुज हमेशा-हमेशा के लिए खुल जाएगा.

दरअसल, जिस होर्मुज संकट के कारण पूरी दुनिया में तेल-गैस का हाहाकार मचा है. अब वही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने को तैयार है. अमेरिका और ईरान ने नाकाबंदी हटाने का ऐलान कर दिया है. बुधवार को अमेरिका और ईरान ने ऐलान किया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम इस जलमार्ग पर लगी नाकाबंदी हटाई जा रही है. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह होर्मुज पर नाकाबंदी को कुछ समय के लिए रोक रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या ईरान के साथ कोई समझौता हो सकता है. इसके बाद बुधवार को ईरान की सेना, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि वह जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने की इजाज़त देगी.

जी हां, पश्चिम एशिया में अब अमन-चैन के संकेत मिलने लगे हैं. ईरान और खाड़ी देशों में शांति की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिलने के संकेत मिल रहे हैं. उधर पाकिस्तान का भी दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 24 से 72 घंटों में एक ‘महाडील’ का ऐलान हो सकता है. इधर लीक हुई जानकारी की माुनें तो इस समझौते के तहत ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने और अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हो गया है, जिसके बदले में अमेरिका ने भी कुछ ढील देने का फैसला किया है. दावा किया गया कि अगले एक-दो दिनों में अमेरिका और ईरान एक बार फिर जंग खत्म करने और डील करने के लिए बातचीत की मेज पर बैठेंगे.

ईरान-अमेरिका में बन रही बात

सबसे खास बात यह है कि अमेरिका और ईरान दोनों होर्मुज पर एकमत होते दिख रहे हैं. डील की मानें तो इधर ईरान का कहना है वह होर्मुज खोल देगा. वहीं अमेरिका कहना है कि अगर ईरान होर्मुज खोलता है तो अमेरिका भी ब्लॉकेड हटा लेगा. ईरान ने डील के तहत अमेरिका को गारंटी दी है कि दुनिया के सबसे अहम व्यापारिक रूट होर्मुज जलडमरूमध्य को वह कभी ब्लॉक नहीं करेगा. गौरतलब है कि ईरान ने इस होर्मुज जलडमरूमध्य को तब बंद कर दिया था, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर अटैक किया था. होर्मुज से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस गुजरता है.

ट्रंप ने दिए संकेत

बहरहाल, डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी पोस्ट में यह संकेत दिया कि शायद कोई समझौता हो गया है और ईरान को उसका पालन करना होगा. उन्होंने लिखा कि ‘यह मानते हुए कि ईरान उन बातों को देने पर सहमत है जिन पर सहमति बनी थी. जो शायद एक बहुत बड़ी उम्मीद है. इसका मतलब है कि यह जलडमरूमध्य ईरान समेत सभी के लिए खुल जाएगा और ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ खत्म हो जाएगा. वहीं, ईरानी सरकार के ‘प्रेस टीवी’ ने बताया कि IRGC ने कहा है कि वह जलडमरूमध्य को खोल रहा है.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article