12.8 C
Munich

मोहसिन नकवी के गाल पर 12 तमाचों की छाप, IPL खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई नहीं जाएंगे पाकिस्तान, 30 मई से होनी है वनडे सीरीज

Must read


होमखेलक्रिकेट

मोहसिन नकवी के गाल पर 12 तमाचों की छाप, ऑस्ट्रेलियाई स्टार नहीं जाएंगे पाक

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के वो तमाम खिलाड़ी जो इस वक़्त आईपीएल की चकाचौंध में रन बना रहे हैं, विकेट चटका रहे हैं और करोड़ों की दौलत बटोर रहे हैं उनमें से एक भी पाकिस्तान में होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए नहीं जाएगा.  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भले ही इस सीरीज़ को बड़े ढोल-नगाड़ों के साथ पेश किया हो, लेकिन नतीजा यह निकला कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ‘B टीम’ पाकिस्तान भेजेगा. 

Zoom

IPL की वजह से ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए नहीं जाएगें पाकिस्तान

नई दिल्ली. पैसा बोलता है और जब आईपीएल बोलता है, तो दुनिया सुनती है  चाहे वो इंग्लैंड हो, वेस्टइंडीज़ हो, या फिर ऑस्ट्रेलिया लेकिन इस बार जो हुआ वो पाकिस्तान के लिए महज़ एक क्रिकेट का झटका नहीं था यह एक करारा तमाचा था, जो दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट ने उनके गाल पर जड़ा. मजे की बात ये है कि तमाचा उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मारा जो आईपीएल खेल रहे है और वो पाकिस्तान नहां जाना चाहते.

ऑस्ट्रेलिया के वो तमाम खिलाड़ी जो इस वक़्त आईपीएल की चकाचौंध में रन बना रहे हैं, विकेट चटका रहे हैं और करोड़ों की दौलत बटोर रहे हैं उनमें से एक भी पाकिस्तान में होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए नहीं जाएगा.  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भले ही इस सीरीज़ को बड़े ढोल-नगाड़ों के साथ पेश किया हो, लेकिन नतीजा यह निकला कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ‘B टीम’ पाकिस्तान भेजेगा.

आईपीएल पड़ा फिर  पाकिस्तान पर भारी

आईपीएल सिर्फ़ एक टूर्नामेंट नहीं है। यह दुनिया का सबसे अमीर, सबसे ताक़तवर और सबसे प्रभावशाली क्रिकेट मंच है. जब बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइज़ियाँ किसी खिलाड़ी को अनुबंधित करती हैं, तो वो खिलाड़ी सिर्फ़ पैसों के लिए नहीं रुकता वो इसलिए भी रुकता है क्योंकि आईपीएल उसके करियर की ब्रांड वैल्यू तय करता है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए यह चुनाव मुश्किल नहीं था एक तरफ़ आईपीएल का ग्लैमर, करोड़ों की कमाई और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा  दूसरी तरफ़ पाकिस्तान का दौरा, जहाँ सुरक्षा की चिंताएँ, अनिश्चितता और क्रिकेट का वो माहौल जो अभी भी अंतरराष्ट्रीय भरोसे की तलाश में है. फिर फ़ैसला तो ज़ाहिर ही था. मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हेजलवुड, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, कूपर कॉनली जैसे बड़े नाम आईपीएल में खेल रहे है.

मोहसिन नकवी का सपना, हकीक़त का थप्पड़

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में बड़े दौरे कराने की कोशिश में लगे हैं. वो चाहते हैं कि पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मज़बूत केंद्र बने लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्टार खिलाड़ियों को आईपीएल में रहने दिया और पाकिस्तान के लिए दूसरी पंक्ति के खिलाड़ी भेजे, तो नकवी की सारी कूटनीतिक कोशिशें धरी की धरी रह गईं. यह बेइज़्ज़ती सिर्फ़ क्रिकेट की नहीं यह उस पूरी कोशिश की बेइज़्ज़ती है जो पाकिस्तान ने खुद को क्रिकेट की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए की थी.
असली सवाल यह है क्या पाकिस्तान को इससे सबक़ लेना चाहिए? बिल्कुल  दुनिया का क्रिकेट अब वहाँ जाता है जहाँ पैसा है, जहाँ सुरक्षा है, जहाँ भविष्य हैऔर जब तक पाकिस्तान इन तीनों मोर्चों पर खुद को साबित नहीं कर लेता  बड़े नाम उनके लिए नहीं आएंगे.  आईपीएल ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि क्रिकेट की असली सत्ता मुंबई में बैठती है, इस्लामाबाद में नहीं.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article