11.5 C
Munich

TVK chief Vijay | Tamil Nadu Government Formation | 2 दिन, 2 मुलाकात…फिर थलापति विजय को गवर्नर ने उल्टे पांव लौटाया, क्या कारण?

Must read


होमताजा खबरदेश

2 दिन, 2 मुलाकात, तब भी नहीं बनी बात…विजय को गवर्नर ने उल्टे पांव लौटाया

Last Updated:

Tamil Nadu Govt Formation TVK Chief Vijay News: तमिलनाडु में सरकार की तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है. विजय आज यानी गुरुवार को दूसरी बार गवर्नर से मिलने गए थे, लेकिन आज भी उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा. राज्यपाल विजय के नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं. तमिलगा वेत्त्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने गुरुवार को दो दिनों में दूसरी बार राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी दोहराई.

Zoom

विजय आज दूसरी बार गवर्नर से मिलने गए थे.

Thalapathy Vijay meets Tamil Nadu Governor: तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता अब भी अधड़ में है. थलापति विजय की टीवीके की कैसे और कब सरकार बनेगी, अब तक पेच फंसा है. एक्टर विजय टीवीके की गठबंधन सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं. राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कर चुके हैं. वह दो बार राज्यपाल से मिल चुके हैं. मगर दोनों बार लोकभवन से खाली हाथ लौटना पड़ा है. इस तरह अब तक तमिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. राज्यपाल अब भी थलापति विजय के दावों और नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं. राज्यपाल पहले बहुमत के लिए 118 विधायकों के साइन देखना चाहते हैं, तभी वह विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे.

दरअसल, टीवीके यानी तमिलगा वेत्त्री कझगम के प्रमुख विजय दो दिनों में दो बार राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर चुके हैं. पहले बुधवार को विजय लोकभवन गए थे. अब एक्टर विजय ने गुरुवार को भी लोकभवन का दौरा किया और राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी दोहराई. मगर दो दिन में दोनों मुलाकातों में बात नहीं बन पाई. सूत्रों का कहना है कि विजय आज एक बार फिर लोकभवन से खाली हाथ लौटे. दूसरी बार गवर्नर से मुलाकात पर भी बात नहीं बनी. राज्यपाल विजय के नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं. पहले वह बहुमत वाला नंबर देखना चाहते हैं.

दो दिन, दो मुलाकात और नहीं बनी बात

दरअसल, अभिनेता से नेता बने विजय को राज्यपाल ने बुलाया था ताकि यह चर्चा की जा सके कि क्या उनके पास राज्य में स्थिर सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसके पास 108 सीटें हैं. टीवीके प्रमुख विजय और तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही थी. टीवीके ने राज्यपाल से सरकार बनाने के प्रस्ताव पर फिर से विचार करने की मांग की. मगर बात नहीं बनी.

राज्यपाल से मिले एक्टर विजय.

टीवीके चीफ विजय ने राज्यपाल से क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक, टीवीके ने कानूनी सलाह ली है और राज्यपाल से सरकार बनाने के अपने अनुरोध पर फिर से विचार करने को कहा है. हालांकि, विजय के अनुरोध पर राज्यपाल ने कहा है कि वे इस पर विचार करेंगे. टीवीके ने यह भी कहा है कि पहले भी बिना बहुमत के सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया गया है.

दो बार वापस लौटे विजय

टीवीके ने राज्यपाल से कहा कि वे विधानसभा में बहुमत साबित करने को लेकर आश्वस्त हैं. यही बात कल भी राज्यपाल को बताई गई थी, जब टीवीके के बुस्सी आनंद लोकभवन गए थे. अब जब दो बार राज्यपाल ने विजय को वापस लौटा दिया है, तो ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार बनाने की मंजूरी नहीं मिलने पर जय मद्रास हाईकोर्ट जाएंगे? सूत्रों के अनुसार, अगर राज्यपाल सरकार बनाने की मंजूरी नहीं देते हैं तो टीवीके मद्रास हाईकोर्ट का रुख कर सकती है.

टीवीके के पास कितनी सीटें

यहां बताना जरूरी है कि बुधवार को भी राज्यपाल ने टीवीके के नंबर गेम को लेकर अपनी असहजता जताई थी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं. हालांकि, वह बहुमत के आंकड़े 118 से पीछे रह गई है. कांग्रेस के टीवीके के साथ गठबंधन करने से उसे पांच और सीटें मिली हैं, लेकिन विजय को सरकार बनाने के लिए अभी भी पांच सीटों की कमी है.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article