Last Updated:
Babar Azam Ruled Out of PAK vs BAN 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर आई है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ढाका में कल (8 मई) से होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पीसीबी ने एक बयान में बताया कि बाबर आजम बाएं घुटने की चोट के चलते इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
बाबर आजम पहले टेस्ट से बाहर.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है. 8 मई यानी कल से दोनों टीमों के बीच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस ठीक पहले पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे. बाएं घुटने की चोट के चलते वह यह मैच नहीं खेल सकेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है. मुकाबले से एक दिन पहले ट्रेनिंग सेशन पूरा होने से पहले ही बाबर एमआरआई स्कैन से लिए मैदान छोड़कर चले गए. बाबर आजम का शुरुआत मुकाबला ही न खेलना टीम के लिए बड़ा झटका है.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बाबर आजम घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बाबर के बाएं घुटने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत MRI स्कैन के लिए ले जाया गया. मेडिकल टीम ने रिपोर्ट देखने के बाद पुष्टि की कि वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि मेडिकल टीम फिलहाल उनकी हालत पर नजर रख रही है और उनकी रिकवरी को लेकर आगे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी.
बाबर आजम पहले टेस्ट से बाहर.
2022 से नहीं आया कोई शतक
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को उम्मीद थी कि बाबर आजम अपने शानदार फॉर्म को इस टेस्ट सीरीज में भी बरकरार रखेंगे. बाबर ने हाल ही में PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) में अपनी टीम ‘पेशावर जाल्मी’ को चैंपियन बनाया था, जहां उन्होंने 11 मैचों में 588 रन बनाए थे. बता दें कि बाबर आजम ने साल 2022 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह इस सीरीज में अपने शतकों का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन चोट ने फिलहाल उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.
पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड
इमाम-उल-हक, अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, अमद बट, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, अब्दुल्ला फजल.
बांग्लादेश टीम का स्क्वॉड
शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तनजीद हसन तमीम, अमित हसन.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


