6.8 C
Munich

PBKS vs SRH Live score: खूंखार ओपनर्स की टक्कर, अय्यर को टक्कर देने उतरेंगे ईशान किशन

Must read


होमखेलक्रिकेट

खूंखार ओपनर्स की टक्कर, अय्यर को टक्कर देने उतरेंगे ईशान किशन

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आज के पहले डबल हेडर में पंजाब किंग्स का मुकाबला अपने घर पर सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब की टीम का पिछला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था …और पढ़ें

Zoom

पंजाब किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला

PBKS vs SRH Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर  लीग 2026 के डबल हेडर में आज पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोपहर 3:30 बजे न्यू चंडीगढ़ में यह मुकाबला शुरू होगा. SRH की टीम को पिछले मैच में अपने घर में करारी हार मिली थी. वहीं PBKS का पिछला मैच बारिश की वजह से कोलकाता के खिलाफ नहीं खेला जा सका था.

कैसा रहेगा पिच का मिजाज

अगर न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले मैच की पिच की बात करें तो यहां दो साल एक मैच खेला गया था. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब ने 175 रन के लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल किया था. पिच स्पिनर की मददगार मानी जाती है. बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकती है.

संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन/ब्राइडन कार्स, अनिकेत वर्मा, ईशन मलिंगा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, शिवांग कुमार।

PBKS vs SRH Live Score Updates: सुपर हिट मुकाबले की उम्मीद

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब से कुछ देर बाद मुकाबला खेला जाना है. आज डबल हेडर का पहला मैच मुल्लांपुर में खेला जाना है. दोनों ही टीम के पास खूंखार बल्लेबाजों की फौज है. सबकी नजर एक बार फिर से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी पर रहेगी. पंजाब के खिलाफ उनका प्रदर्शन टीम के लिए अहम होगा.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article