7.1 C
Munich

दुनिया के ये 5 अय्याश क्रिकेटर… किसी के घर में स्ट्रिप क्लब, तो कोई पूरी रात शराब पीने के लिए था बदनाम

Must read


Last Updated:

मॉर्डन डे क्रिकेट में आज खिलाड़ी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं है. यही कारण है कि फैंस भी अपने चहेते खिलाड़ियों के बारे में हर तरह की जानकारी को लेकर उत्सुक रहते हैं. सोशल मीडिया के युग में खिलाड़ी भी लगातार अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं, लेकिन 1990 से पहले भी कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिनका रुत्बा किसी फिल्म स्टार से कम नहीं था. आइए जानते हैं ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में.

क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं जो खेल से ज्यादा अपनी रंगमिजाजी और गलत कारणों से चर्चा में रहे हैं. इस लिस्ट में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका मैदान पर प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं पांच दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में जो अपने खेल के साथ-साथ ‘अय्याशी’ के लिए भी मशहूर हुए.

chris gayle

इस लिस्ट में पहला और बड़ा नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं. गेल अपनी बिंदास लाइफस्टाइल के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. उन्होंने जमैका स्थित अपने आलीशान बंगले में एक स्ट्रिप क्लब बना रखा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थीं. गेल का मानना है कि अगर आपके पास साधन हैं तो जिंदगी का पूरा आनंद लेना चाहिए. वे अक्सर अपनी पार्टियों में पार्टी किंग की तरह नजर आते हैं. हालांकि, गेल जितना अय्याशी के लिए मशहूर हुए हैं उतना ही वह अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए भी जाने गए.

Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न भी अय्याश खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. वॉर्न का करियर जितना महान था उनका पर्सनल लाइफ उतना ही विवादित रहा. वे अपनी प्लेबॉय छवि के लिए मशहूर थे. 2006 में काउंटी क्रिकेट के दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे, जिसमें वे कई मॉडल्स के साथ पार्टी करते दिखे थे. उनके जीवन में एलिजाबेथ हर्ले जैसी बड़ी हस्तियों के साथ अफेयर और अनगिनत स्कैंडल्स रहे. एक बार तो ड्रग टेस्ट में फेल होने के कारण उन पर बैन भी लगा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tino Best

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं. टिनो बेस्ट ने अपनी आत्मकथा ‘माइंड द विंडोज’ में अपनी पर्सनल लाइफ के ऐसे राज खोले कि क्रिकेट जगत दंग रह गया. उन्होंने दावा किया कि वे दुनिया के सबसे बड़े लेडीज मैन थे और उन्होंने अपने दौर में सैकड़ों महिलाओं के साथ संबंध बनाए.

Ian botham

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज इयान बॉथम सबसे बड़े बैड बॉय माने जाते थे. उनके बारे में मशहूर था कि वे पूरी रात पार्टी और शराब पीने के बाद सुबह मैदान पर उतरकर मैच जिताने का दम रखते थे. 1980 के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ड्रग्स और अनुशासनहीनता के उन पर गंभीर आरोप लगे थे. वे मैदान के बाहर अपने अफेयर्स और गुस्सैल स्वभाव के लिए खबरों में रहते थे.

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की छवि भी एक प्लेबॉय की थी. 1970 और 80 के दशक में इमरान खान की अय्याशी के खूब चर्चे थे. इरमान खान अपने समय के सबसे सुंदर और आकर्षक क्रिकेटर में से एक माने जाते थे. यही कारण है कि उनका कई महिलाओं के साथ अफेयर भी रहा. लंदन के नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी करना हो या फिर लड़कियों के साथ मौज-मस्ती पाकिस्तान का ये पूर्व कप्तान खूब सुर्खियों में रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article