7.1 C
Munich

Delhi ncr aaj ka Mausam| delhi ncr weather| दिल्ली-NCR में आज आसमान साफ, अब च‍िलच‍िलाती गर्मी देगी झटका, अगले 3 दिन के ल‍िए IMD का अलर्ट

Must read


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में आज आसमान साफ, च‍िलच‍िलाती गर्मी देगी झटका, अगले 3 दिन अलर्ट

Last Updated:

दिल्ली एनसीआर में फुहारों के बाद अब मई की भीषण गर्मी लौट आई है. भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग ने अगले 3 दिन साफ आसमान और कड़ी धूप की चेतावनी दी है. वहीं डॉक्टरों ने तेज गर्मी में घर से बाहर न‍िकलने से पहले सावधानी और हीट स्ट्रोक से बचाव की सलाह दी है.

Zoom

द‍िल्‍ली-एनसीआर में मौसम पलट गया है और अब भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. (सांकेतिक फोटो) (PTI)

Delhi-NCR aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की फुहारों के बाद मौसम ने पलटी मार दी है. अब मई की भीषण गर्मी सताएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 8 मई के साथ ही अगले 3 दिनों तक आसमान के पूरी तरह साफ रहने और कड़ी धूप के संकेत दिए हैं.

मई के शुरुआती हफ्ते में मौसम के सुहावने रहने के बाद अब गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मई की चिलचिलाती धूप लोगों का पसीना निकाल सकती है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली के मौसम को लेकर आईएमडी ने गर्मी से बचने के उपाय करने के लिए कहा है.

वहीं डॉक्टरों की मानें तो तेज गर्मी में हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है, ऐसे में जब भी गर्मी में घर से बाहर निकलें तो बेहद सावधानी बरतें. पानी की बोतल साथ रखें, सूती कपड़े पहनकर न‍िकलें और कोश‍िश करें क‍ि गर्मी के दौरान जूस आद‍ि भी पीते रहें ताक‍ि शरीर में इलेक्‍ट्रोलाइट्स की कमी न हो और ड‍िहाइड्रेशन व हीट वेव से बच सकें.

बता दें कि एनसीआर में अप्रैल से ही मौसम बार-बार पलटी मार रहा है. कभी बारिश, तेज हवाएं तो कभी आंधी-तूफान की वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई थी लेकिन अब 8 मई से मई की गर्मी अपने तेवर दिखाने जा रही है. दो से तीन दिनों में एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ने वाला है और एनसीआर का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.

वहीं 8 मई की बात करें तो आईएमडी के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि 9 मई को गर्मी और तापमान और बढ़ जाएगा और 40 के स्तर तक पहुंच सकता है. जबकि 10 मई को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है. हालांकि 11 और 12 मई को आसमान में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं लेकिन गर्मी से कोई विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article