Last Updated:
लगातार तीन जीत दर्ज करते प्लेऑफ की दौड़ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आज एक और जीत की तलाश में उतरेगी. पिछले 5 मैच में चार हार झेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने घर पर जीत हासिल करना होगा. आज अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में जोश से भरी कोलकाता नाइट राइडर्स से उनका सामना होगा.
दिल्ली इस समय अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. उसके पास 8 अंक हैं. टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद से उसका प्रदर्शन गिरता गया है. दूसरी ओर, केकेआर दिल्ली से एक स्थान पीछे है और उसके 7 अंक हैं. केकेआर ने सीजन की खराब शुरुआत के बाद लगातार जीत दर्ज की है और अब उसकी लय बनती दिख रही है.

दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स इस साल दिल्ली के लिए मिडिल ऑर्डर में लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. जब टीम को जीत हासिल करने में मुश्किल हो रही थी, तब स्टब्स की पारियां काफी अहम साबित हुई हैं. दिल्ली को उम्मीद होगी कि स्टब्स एक बार फिर शानदार पारी खेलकर टीम को अंक दिलाएंगे.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क थोड़ी देरी से दिल्ली टीम से जुड़े, लेकिन वापसी के बाद से ही गेंदबाजी की कमान संभाल रखी है. अनुभवी पेसर कोलकाता के खिलाफ जल्दी विकेट लेकर टीम को जीत की राह पर लाने की कोशिश करेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस सीजन अशुतोष शर्मा को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन जब भी मौका मिला, उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है. अगर उन्हें केकेआर के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, तो वे खुद को साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे.

चतुर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा है, अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती दी है. पिच से मदद मिलने पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी फॉर्म ने केकेआर की वापसी में अहम भूमिका निभाई है और वे दिल्ली के खिलाफ भी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे.

युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने इस सीजन तीन अर्धशतक लगाए हैं और कोलकाता की ओपनिंग में अहम भूमिका निभाई है. वे अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए केकेआर को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे.

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इस सीजन केकेआर की वापसी में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने हालिया जीत में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे टीम अंक तालिका में नीचे से ऊपर आई है. मिडिल ऑर्डर के इस बल्लेबाज में विपक्षी टीम से मैच छीनने की क्षमता है और वे अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे.


