16.6 C
Munich

UP police Bharti 2026| UPSI Cutoff 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के कटऑफ पर मचा बवाल, चौंके अभ्यर्थी, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Must read


Last Updated:

UPSI Cutoff 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 का रिजल्ट और कटऑफ जारी होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके अच्छे नंबर आने के बावजूद चयन नहीं हुआ, जबकि कुछ कम अंकों वाले उम्मीदवार मेरिट में शामिल हो गए. अब छात्र भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए स्कोरकार्ड, नॉर्मलाइजेशन डेटा और पूरी मेरिट लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग उठा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

UP police, UP Police Exam, UP police Bharti 2026, UPSI Cutoff 2026: यूपी पुलिस भर्ती के कटऑफ पर सवाल.

UPSI Cutoff 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. भर्ती बोर्ड ने 4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम, फाइनल आंसर की और कटऑफ जारी कर दी है लेकिन कई अभ्यर्थियों का कहना है कि कटऑफ उम्मीद से कहीं ज्यादा चली गई. यही वजह है कि अब एक्स (Twitter) और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभ्यर्थी लगातार पारदर्शिता की मांग उठा रहे हैं.उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक विज्ञापित पदों के मुकाबले करीब 2.7 गुना यानी कुल 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है. अब ये अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया में शामिल होंगे, लेकिन रिजल्ट जारी होते ही कटऑफ को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

काफी ऊंची गई कटऑफ

यूपी एसआई भर्ती परीक्षा कुल 400 अंकों की थी. बोर्ड द्वारा जारी कटऑफ में सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा रही जबकि एसटी वर्ग की कटऑफ सबसे कम दर्ज की गई. पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है.सामान्य वर्ग में पुरुष अभ्यर्थियों की कटऑफ 369.87854 और महिला अभ्यर्थियों की 360.50336 रही.ओबीसी वर्ग में पुरुषों की कटऑफ 364.56024 और महिलाओं की 353.76545 रही.ईडब्ल्यूएस वर्ग में पुरुषों के लिए 364.41142 और महिलाओं के लिए 353.22001 अंक तय किए गए.एससी वर्ग में पुरुषों की कटऑफ 350.91474 और महिलाओं की 337.94120 रही.वहीं एसटी वर्ग में पुरुषों की कटऑफ 334.65475 और महिलाओं की 306.91905 दर्ज की गई.कटऑफ सामने आने के बाद कई अभ्यर्थी हैरान दिखाई दिए. उनका कहना है कि इतने अधिक नंबर आने के बाद भी उनका चयन नहीं हुआ, जबकि कुछ अन्य अभ्यर्थियों का चयन कम अंकों पर हो गया. इसी वजह से अब नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.

UP police, UP Police Exam, UP police Bharti 2026, UPSI Cutoff 2026: यूपी पुलिस परीक्षा के कटऑफ पर मचा बवाल.

सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

रिजल्ट आने के बाद कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की. एक अभ्यर्थी ने लिखा कि 14 फरवरी की दूसरी शिफ्ट में उसके लगभग 355 अंक बन रहे थे, लेकिन फिर भी मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया. वहीं कुछ अभ्यर्थियों का चयन 350 अंक के आसपास हो गया. ऐसे में छात्रों का कहना है कि बिना स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन डेटा के वास्तविक स्थिति समझना मुश्किल है.एक अन्य अभ्यर्थी ने ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कटऑफ के बेहद कम अंतर पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि इतनी ऊंची कटऑफ की उम्मीद न छात्रों को थी और न ही कोचिंग संस्थानों को. इससे भर्ती प्रक्रिया को लेकर संदेह पैदा हो रहा है.

अभ्यर्थियों की क्या हैं मुख्य मांगें?

रिजल्ट के बाद सबसे ज्यादा मांग सभी अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी करने की हो रही है. उम्मीदवार चाहते हैं कि उन्हें उनके रॉ मार्क्स और नॉर्मलाइजेशन के बाद मिले वास्तविक अंक बताए जाएं.इसके अलावा अभ्यर्थी 12,333 चयनित उम्मीदवारों की विस्तृत मेरिट सूची जारी करने की भी मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि सूची में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जेंडर, जन्मतिथि, परीक्षा शिफ्ट, रॉ मार्क्स और नॉर्मलाइजेशन के बाद के अंक शामिल किए जाने चाहिए.सोशल मीडिया पर कई छात्र यह भी मांग कर रहे हैं कि बोर्ड शिफ्ट-वार नॉर्मलाइजेशन डेटा सार्वजनिक करे. साथ ही प्रत्येक शिफ्ट से कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ.इसकी भी जानकारी दी जाए. कुछ उम्मीदवारों ने संशोधित उत्तर कुंजी में हटाए गए प्रश्नों को लेकर भी स्पष्ट जवाब मांगा है.

15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी. इतने बड़े स्तर पर आयोजित परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही. यही वजह है कि कुछ नंबरों के अंतर से भी हजारों उम्मीदवार चयन से बाहर हो गए.

अब आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) होगा, जिसमें शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी.इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) आयोजित किए जाएंगे. पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानक तय किए गए हैं. इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा.अंतिम चयन लिखित परीक्षा और बाकी सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाने वाली फाइनल मेरिट के जरिए होगा.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article