Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi Child Labour: देश के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उस वक्त ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि वैभव सूर्यवंशी से आईपीएल में बाल मजदूरी करवाई जा रही है. कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता सीएम शिवकुमार नायक ने वैभव के आईपीएल में खेलने को बाल मजदूरी करार दिया था, चलिए इस दावे में कितनी सच्चाई है, जानते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को बाल मजदूर बताया जा रहा है.
नई दिल्ली: 15 साल की उम्र में धड़ाधड़ रिकॉर्ड्स तोड़ रहे वैभव सूर्यवंशी अचानक विवादों में फंस चुके हैं. एकबार फिर वैभव की उम्र इस विवाद के केंद्र में आ चुकी है. एक समाजिक कार्यकर्ता ने ये दावा करके सनसनी मचा दी कि वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में खेलना बाल मजदूरी के अंदर आता है. मगर जिस देश में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था तो क्या वहां वैभव सूर्यवंशी पर बहस जायज है. चलिए समझते हैं भारत में बाल मजदूर की परिभाषा क्या है और क्या आईपीएल वाले वैभव सूर्यवंशी से बाल मजदूरी करवा रहे हैं?
बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अनुसार भारत में 14 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी नौकरी या काम में लगाना गैरकानूनी है. यदि कोई व्यक्ति बाल मजदूरी करवाते हुए पकड़ा जाता है तो पहली बार अपराध पर छह महीने से 2 साल तक की जेल या 20 हजार से 50 हजार तक जुर्माना या दोनों भी हो सकता है. बीसीसीआई के मुताबिक आईपीएल में खेलने से पहले किसी भी खिलाड़ी को अंडर-16 या अंडर-19 खिलाड़ी को कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेलना अनिवार्य है. सूर्यवंशी ने अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण मैच जनवरी 2024 में खेला था. तब वह सिर्फ 12 साल के थे और रणजी ट्रॉफी में आठ मैच खेल चुके हैं.
क्या वैभव सूर्यवंशी जल्द ही सीनियर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे? यह चर्चा अब केवल फैंस के बीच नहीं, बल्कि खेल के विशेषज्ञों के बीच भी एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है.
सचिन खेल सकते हैं तो वैभव क्यों नहीं: कोच
तमाम बहस और विवादों के बीच वैभव सूर्यवंशी कोच मनीष ओझा सामने आए. वैभव के बचाव में मनीष ओझा कहते हैं, ‘वैभव ने जिस उम्र में क्रिकेट में सफलता के झंडे गाड़े हैं, वह असमान्य है. वैभव की उम्र पर नहीं बल्कि उसकी बल्लेबाजी पर बातचीत होनी चाहिए. जब सचिन तेंदुलकर 16 साल की उम्र में टीम इंडिया से खेल सकते हैं तो वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं?’
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप के दावेदार
मौजूदा सीजन में वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 रन बनाने वाले बैटर्स में शरीक हैं. हाल ही में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में भी वैभव का अहम रोल रहा है. ओझा कहते हैं कि वैभव जल्द से जल्द सीनियर टीम में खेलना डिजर्व करते हैं.’ कई बार वैभव सूर्यवंशी के एटिट्यूड की भी आलोचना होती है. कहा जाता है कि उनमें घमंड आ चुका है. इस बारे में कोच मनीष ओझा कहते हैं.
आज भी मेरे पैर छूता है वैभव: कोच
आज भी जब वैभव ग्राउंड में प्रैक्टिस करने आता है तो मेरे पैर छूता है. मुंडी नीचे करके मेरी सलाह मानता है. उसके पास फिलहाल दुनिया के सबसे टॉप कोच मौजूद हैं, लेकिन जब वो मेरे साथ होता है तो मुझे अपना गुरु ही महसूस करवाता है. मैंने इस लड़के को सात साल की उम्र से देखा है. फेम, पैसा, फैंस उसे डगमगा नहीं सकते.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


