13 C
Munich

2 साल बाद IPL मैच में पहुंचे गौतम गंभीर, दिल्ली या कोलकाता किसका झंडा था पास में? किसे कर रहे थे सपोर्ट

Must read


होमखेलक्रिकेट

2 साल बाद IPL मैच में पहुंचे गंभीर, दिल्ली या कोलकाता किसका झंडा था पास में?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार शाम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरी. मैच के दौरान फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे, कोलकाता को 2024 में आईपीएल चैंपियन बनाने के बाद पहली बार गंभीर मैच देखने पहुंचे थे.

Zoom

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर चयनकर्ता आरपी सिंह और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का रिश्ता जगजाहिर है. ये स्पेशल कनेक्शन एक बार फिर से सबके सामने आया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर की टीम जब मैच खेलने उतरी तो यहां गौतम गंभीर मौजूद थे. भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से पहले कोलकाता की टीम को गंभीर मंटोर कर रहे थे और टीम को चैंपियन भी बनाया. इससे पहले वो बतौर कप्तान भी आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं.

शुक्रवार को आईपीएल में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने फैंस को हैरान कर दिया. आम तौर पर पब्लिक में ज्यादा नजर नहीं आने वाले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर आईपीएल मैच के दौरान नजर आए. उनको अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के दौरान देखा गया. गंभीर मैच के दौरान भारत के चयनकर्ता आर. पी. सिंह के साथ बैठे नजर आए और दोनों को खेल के अलग-अलग चरणों में लंबी चर्चा करते हुए देखा गया. भारत के मुख्य कोच को स्टैंड्स में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से बातचीत करते हुए भी देखा गया.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article