13 C
Munich

mesh rashifal 9 May | Today mesh Rashifal | mesh Daily Horoscope | मेष राशिफल आज का |

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 May 2026: मेश राशि के स्वामी मंगल ऊर्जा साहस और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा राशि के 9वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भाग्य कर्म और यात्रा से जुड़ी चीजों में लाभ मिलेगा, इससे जुड़ा शुभ संकेत मिल सकता है. सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी और आत्म विश्वास को मजबूत बनाएगा. मेष राशि से जुड़े लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर: मेष राशि में आज किसी खास योग बनने की संभावना नहीं है. हालांकि, भाग्य का साथ मिलने की वजह से राशि के जातकों का दिन अनुकूल रहेगा. पूरे दिन ऊर्जावान और आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे. आज ग्रीष्म ऋतु है. माष ज्येष्ठ है. तिथि सप्तमी है. नक्षत्र श्रवण है. पक्ष कृष्ण है. योग शुक्ल है. सुर्योदय 5.34 और सूर्यास्त 7.00 शायकाल पर होगा. मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से लेकर 12.44 तक रहेगा. इसमें किया गया काम चिरकाल तक बेहतरीन फल देता है. अशुभ समय राहुकाल 8.56 से 10.36 तक रहेगा. कोई मांगलिक और शुभ काम नहीं करें. नुक्सान हो सकता है. दिशासुल पूर्व दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताते हैं कि मेश राशि के स्वामी मंगल ऊर्जा साहस और आपकों आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा राशि के 9वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भाग्य कर्म और यात्रा से जुड़ी चीजों में लाभ मिलेगा, इससे जुड़ा शुभ संकेत मिल सकता है. सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी और आत्म विश्वास को मजबूत बनाएगा. मेष राशि से जुड़े लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा और भाग दौड़ की वजह से हल्की थकान हो सकती है. खानपान पर विशेष ध्यान दें. बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें.

रिश्तों में आएगी मधुरात, बनेगा यात्रा का योग
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्यार और रिश्तों में मधुरता और और एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ दूर स्थित धार्मिक स्थल पर यात्रा का योग बन रहा है. कोई शुभ समाचार परिवार से जुड़ा हुआ मिल सकता है. परिवार में सुखी और सकारात्मक माहौल बना रहेगा. बड़ों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन का योग बन रहा है.

पुराने निवेश में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से धनलाभ होने की संभावना है. पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. घर से जुड़े खर्च संभव है. नौकरी और करियर में सफलता और सम्मान मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कंपनी से जुड़ी नई योजनाएं सफल हो सकती है.

आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 9 और भाग्यांक के तीन रहेगा. मेष राशि के लिए आज का शुभ रंग पीला और शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भगवान विष्णु की पूजा और अर्चना करें. ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का 21 या 108 बार जाप करें. पीला दाल और केले का दान करें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूत होगी. ग्रहों का प्रभाव अनुकूल होगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article