7.7 C
Munich

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है टी20 में भारतीय टीम का कैप्टन

Must read


होमखेलक्रिकेट

अय्यर और पांड्या नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है टी20 में भारतीय टीम का कैप्टन

Last Updated:

Indian Team T20I captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कैप्टन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अभी सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं, लेकिन खराब फॉर्म से गुजर रहे सूर्या को रिप्लेस करने के लिए श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या का नाम आगे चल रहा है. इसी बीच अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी नाम सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें नया कप्तान बनाया जा सकता है.

Zoom

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है. अय्यर के अलावा के हार्दिक पांड्या का भी नाम सामने आया है, लेकिन अब अय्यर और हार्दिक के बाद संजू सैमसन का नाम भी सामने आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन कर टी20 टीम की कप्तानी के लिए सबसे बड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं. ‘जागरण’ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की चयन समिति सैमसन की लगातार अच्छी फॉर्म, शांत स्वभाव और लीडरशिप क्वालिटी से काफी प्रभावित है.

संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे, जबकि शुरूआती मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला था. टीम मैनेजमेंट ने पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग में मौका दिया था. लेकिन जब सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जरूरी मैच में नाबाद 97 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं संजू सैमसन

इसके बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नॉकआउट मैचों में उन्होंने 89-89 रन की अहम पारियां खेलीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल सीजन के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में सैमसन को कप्तानी सौंपी जा सकती है. अगर चयनकर्ताओं ने तुरंत बदलाव नहीं किया तो मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव फिलहाल कप्तान बने रह सकते हैं, हालांकि उनकी हाल की फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं.

बता दें कि सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही निराशाजनक जा रहा है. सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन 10 मैचों में सिर्फ 195 रन ही बना पाए हैं, उनका औसत 19.52 रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में भी अमेरिका के खिलाफ एक पारी को छोड़कर उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था, जिसके कारण उनकी कप्तानी में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. वहीं, श्रेयर अय्यर को भी कप्तानी के लिए सोचा गया था, लेकिन दिसंबर 2023 के बाद से टी20 टीम में उनकी गैरमौजूदगी उनके खिलाफ गई. चयनकर्ताओं का मानना है कि अय्यर को पहले टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी, तभी उन्हें कप्तानी का मौका मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article