Last Updated:
Bengal CM Oath LIVE: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने लेफ्ट फ्रंट के गढ़ को ध्वस्त कर टीएमसी की सरकार बनाई थी. अब समय का पहिया घूम चुका है. भाजपा ने अब उन्हीं ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल को समाप्त कर दि…और पढ़ें
सुवेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
Bengal CM Oath LIVE: भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार गठन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari को विधानसभा दल का नेता चुना गया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की. अमित शाह ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. इसके तुरंत बाद अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और तापस रॉय भी मौजूद थे. विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और सभी विधायकों ने उनका समर्थन किया है. अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा.
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा बताया. उन्होंने कहा कि अधिकारी ने पिछले पांच वर्षों में विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार संघर्ष किया है. उन्होंने कहा कि 207 भाजपा विधायकों को अब चौबीसों घंटे काम करके बंगाल के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. वहीं भाजपा नेता खगेन मुर्मू ने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की जीत बताया. उन्होंने दावा किया कि चुनावी हिंसा में मारे गए 321 लोगों के बलिदान की बदौलत भाजपा सत्ता तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठ, अत्याचार और महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ वोट दिया है. भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि सही विचारधारा की जीत हुई है. वहीं, दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करना नई सरकार की पहली प्राथमिकता होगी. भाजपा विधायक दल के अन्य नेताओं ने भी इसे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन बताया.
विकसित भारत का संकल्प
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस शासन में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी. हालांकि, सरकार गठन के बीच राज्य में राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है. सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और पूर्व वायुसेना कर्मी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है. पश्चिम बंगाल पुलिस और सीआईडी मामले की जांच में जुटी हुई है. सुवेंदु अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दिलचस्प बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुदेव Rabindranath Tagore की जयंती के दिन आयोजित होगा.
ऐतिहासिक जीत
2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई. सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया.
Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: सुवेंदु अधिकारी के साथ कितने मंत्री लेंगे शपथ?
सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल भाजपा के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. आजादी के बाद यह पहला मौका है जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री होंगे. वे कुछ ही देर में सीएम पद की शपथ लेंगे. सूत्रों का कहना है कि सुवेंदु के साथ 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं. बाद में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा.
Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: अब बंगाल में सुशासन और विकास के नए दौर की शुरुआत होगी – सीएम मोहन यादव
सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने को ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए खुशी और गर्व का पल है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने का समय आ गया है और अब पश्चिम बंगाल विकास तथा सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती, जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली रही है और जहां से जनसंघ की विचारधारा को मजबूती मिली, वहां अब कमल खिलना एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो राजनीतिक माहौल बना है, उसका असर अब पूर्वी भारत में भी दिखाई दे रहा है। यादव ने इसे एनडीए के विस्तार का बड़ा पड़ाव बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब एनडीए शासित 22वां राज्य बन गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली यह सरकार सुशासन और विकास के नए दौर की शुरुआत करेगी.
Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रसन्न – मंगल पांडे
सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा, ‘आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रसन्न हैं कि यहां की जनता ने भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर भाजपा का कमल खिला दिया है. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा भाजपा की बैठक हुई जिसमें सुवेंदु अधिकारी को निर्वाचित नेता घोषित किया गया. उनका शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होने जा रहा है.’
Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर का किया याद
सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर याद किया है. उन्होंने कहा, ‘विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वविख्यात कवि-ऋषि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनकी अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति ने युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन किया है. बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश में वे सदैव एक शाश्वत नक्षत्र की भांति प्रकाशमान रहेंगे. जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊंचा हो – इस महान संदेश से प्रेरित होकर मानव सभ्यता निरंतर आगे बढ़ती रहे. कवि-ऋषि की जयंती पर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.’
Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: सुवेंदु अधिकारी का आज से बदल जाएगा प्रोफाइल, नाम के पहले जुड़ेगा सीएम
सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी आज यानी शनिवार 9 मई को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे. कई मुख्यमंत्रियों के भी शिरकत करने की संभावना है.


