7.7 C
Munich

ममता की हार देखकर भी अखिलेश यादव को समझ नहीं आ रहा.. कांग्रेस MP इमरान मसूद के बयान पर तमतमाई सपा

Must read


Last Updated:

UP Politics: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद इंडिया ब्लॉक में दरार नजर आने लगी है. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को नसीहत दी तो समाजवादी पार्टी का भी गुस्सा फूट पड़ा. अखिलेश यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा. बीजेपी उन्हें खा जाएगी. सिर्फ राहुल गांधी ही बीजेपी से मुकाबला कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सपा को रास नहीं आई कांग्रेस संसद इमरान मसूद की सलाह

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के दौरान बने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में फुट देखने को मिल रही है. पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनावों में आए नतीजों के बाद सहारनपुर से कांग्रेस सांसद के बयान से समाजवादी पार्टी में गुस्सा देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. अखिलेश यादव ने एमके स्टालिन से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें.”

दरअसल, अखिलेश यादव का तंज कांग्रेस पर था. कांग्रेस ने तमिलनाडु में डीएमके से गठबंधन तोड़कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय थलापति की पार्टी टीवीके को समर्थन देने पर था. अखिलेश यादव के इस तंज पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखा जवाब दिया. इमरान मसूद ने कहा कि ममता बनर्जी की हार देखकर भी अखिलेश यादव को सबक नहीं मिल रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी कई छोटे दलों को पहले ही अपना शिकार बना चुकी है.

बीजेपी खा जाएगी

सांसद इमरान मसूद ने आगे कहा, “देश में राहुल गांधी ही एकमात्र नेता हैं जो भाजपा से मुकाबला कर सकते हैं.” उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी. इमरान मसूद ने कहा कि पंजाब में अकाली दल, महाराष्ट्र में शिव सेना जैसे क्षेत्रीय दलों का हश्र क्या हुआ है. बीजेपी उन्हें भी खा जाएगी.

तमतमाई सपा

इमरान मसूद के इस बयान पर समाजवादी पार्टी का भी गुस्सा फूटा है. सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि इमरान मसूद को चाहिए कि वह कांग्रेस को सलाह दे. नार्थ ईस्ट में हार चुके हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश भी हार चुके हैं. कांग्रेस कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश पर फोकस करना चाहिए और अपनी सरकार बचाएं. कांग्रेस को दिख नहीं रहा कि इन राज्यों में सरकार बनाने की औकात नहीं है. मनीष जगन अग्रवाल ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने यूपी में बीजेपी को हराया. इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी की वजह से ही कांग्रेस को भी यूपी में 6 सीटें मिली.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article