हिंद महासागर में दहशत, MIRV तकनीक से एक साथ दुश्मनों के कई टारगेट तबाह, एडवांस अग्नि मिसाइल का दिखा जलवा
Last Updated:
भारत ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल में MIRV यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए एक ही मिसाइल से अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है।
परीक्षण के दौरान मिसाइल को कई पेलोड्स के साथ दागा गया, जिन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा। मिसाइल की पूरी उड़ान पर जमीन और जहाज आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से नजर रखी गई।
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…


