Last Updated:
Jofra Archer: गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने मैच का पहला ही ओवर 11 गेंदों में खत्म किया. इसी के साथ वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए. आर्चर के नाम पहले ही एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड है. 2025 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मुकाबले में चार ओवर में 76 रन लुटा दिए थे.
जोफ्रा आर्चर संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बने.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई. सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. आर्चर आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए है. आर्चर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी का पहला ओवर पूरा करने के लिए कुल 11 गेंदें फेंकीं. इसके साथ ही आर्चर आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं. बता दें कि आर्चर के नाम एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज है. अब वह इस अनचाही लिस्ट से भी जुड़ गए हैं.
आर्चर से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह भी 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं. आर्चर ने इस ओवर में 4 वाइड और एक नो-बॉल डाली. उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 18 रन खर्च किए. आईपीएल में आर्चर का यह अब तक सबसे महंगा पहला ओवर भी है.
एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड है नाम
आर्चर पहले से ही एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. उन्होंने 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में 19 की इकॉनमी से रन दिए थे. इस मैच में आर्चर ने चार ओवर गेंदबाजी की और 76 रन खर्च कर दिए. इस दौरान उन्हें कोई सफलता भी हाथ नहीं लगी थी.
राजस्थान ने जीता था टॉस
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को एक बार फिर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने छह ओवर के पावरप्ले में 82 रन जोड़े, जो गुजरात टाइटंस का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है. सुदर्शन-गिल ने छठी बार आईपीएल में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. वह इस लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ी बन गई. सुदर्शन-गिल ने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी की. वॉर्नर-धवन ने भी इस लीग में 6 बार शतकीय साझेदारी की है. वहीं, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी छह बार पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रन जोड़े हैं.
About the Author

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें


