12.9 C
Munich

बस एक उपाय और वृषभ राशि वालों के लिए यादगार हो जाएगा सोमवार! करियर और लव लाइफ में बड़े बदलाव का संकेत

Must read


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातक काफी जिद्दी स्वभाव के होतें है. एक बार ये जो बात अपने मन में बैठा लेते हैं, उसे पूरा भी करते हैं. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज इन राशि वालों का दिन कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 11 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे. वहीं, सूर्य आज मेष राशि में है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक काफी जिद्दी स्वभाव के होते हैं. एक बार ये जो बात अपने मन में बैठा लेते हैं उसे पूरा भी करते हैं. इसके अलावा ये लोग आमतौर पर कम गुस्से वाले होते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा चढ़ता है तो ये खुद के नुकसान की चिंता भी नहीं करते हैं.

व्यवसाय में बनेंगे काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार होगा. आज आप व्यवसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. इससे आपके काम जरूर बनेंगे. आज आप लंबे समय से जिस प्लानिंग पर काम कर रहे हैं, उसे भी आप मूर्त रूप दें पाएंगे. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में खुले मन से काम कर पाएंगे. आज आपकी काबिलियत के दम पर आपको प्रमोशन मिलने के भी योग हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी खोज भी पूरी हो सकती है.

शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से लाभ
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट का मन बना रहे हैं, आज वो शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. हालांकि आज आपको इन्वेस्टमेंट से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.

पार्टनर से झगड़ा तय
वृषभ राशि जातकों के लव लाइफ में आज भूचाल आएगा. आज आपके पार्टनर से आपकी तू-तू, मैं-मैं भी हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर की बातों को समझें और उसपर अमल करें. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ भी पाएंगे.

शिव साधना से करें दिन की शुरुआत
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा आराधना से अपने दिन की शुरुआत करें. आपका पूरा दिन मंगलमय होगा. इसके साथ ही आपके वैवाहिक कष्ट भी दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article