12.9 C
Munich

साइन नहीं कराना, इससे खेलना है… वैभव सूर्यवंशी को जोस बटलर ने दिया खास तोहफा, मिला दिल जीतने वाला जवाब

Must read


होमखेलक्रिकेट

साइन नहीं कराना, इससे खेलना है… वैभव सूर्यवंशी को जोस बटलर ने दिया खास तोहफा

Last Updated:

jos buttler gifts bat to Vaibhav suryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब चर्चा में हैं अपने खास ‘तेवर’ के लिए. गुजरात टाइटंस से मिली हार के बावजूद दिग्गज जोस बटलर ने वैभव को अपना बल्ला तोहफे में दिया. जब वैभव को बैट पर साइन कराने की सलाह मिली, तो वैभव ने बेबाकी से कहा ‘खेलना है इससे, साइन नहीं कराना.’ 100 टी20 छक्के पूरे कर चुके वैभव अब ऑरेंज कैप की रेस में भी दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Zoom

जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को गिफ्ट किया बल्ला.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब प्रतिभा और जज्बे का संगम होता है, तो रिकॉर्ड्स खुद-ब-खुद सजने लगते हैं. आईपीएल 2026 के इस सीजन में अगर कोई एक नाम क्रिकेट प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है, तो वह है वैभव सूर्यवंशी. महज 15 साल की उम्र में इस युवा खिलाड़ी ने वो कर दिखाया है, जो अच्छे-अच्छे अनुभवी बल्लेबाजों के लिए एक सपना होता है. उनकी बल्लेबाजी में वो बेखौफ अंदाज है जो कभी वीरेंद्र सहवाग या एडम गिलक्रिस्ट में नजर आता था.

गुजरात टाइटंस और राजस्थान के बीच शनिवार को मुकाबला खेला गया. भले ही राजस्थान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी छोटी मगर आतिशी पारी से महफिल लूट ली. इस शानदार प्रदर्शन का सबसे खूबसूरत लम्हा मैच के बाद आया, जब दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार जोस बटलर ने इस युवा सितारे की पीठ थपथपाई.

जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को गिफ्ट किया बल्ला.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article