Last Updated:
Virat Kohli Watching Urvil Patel Batting Video: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले वार्मअप के दौरान विराट कोहली कुछ देर के लिए रुक कर उर्विल पटेल की विस्फोटक बैटिंग का लुत्फ उठाते नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाउंड्री के साइड में लगे टीवी पर उर्विल की बैटिंग देख रहे हैं. उर्विल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स भी बनाए.
उर्विल की बल्लेबाजी देखते हुए विराट कोहली.
नई दिल्ली. चेन्नई का एम चिदंबरम स्टेडियम उर्विल पटेल की ऐतिहासिक बैटिंग का गवाह बना. आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार बल्लेबाज ने इस लीग इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए लखनऊ पर सीएसके की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. उर्विल ने मैदान पर उतरते ही छक्कों का सैलाब ला दिया. अपनी अर्धशतकीय पारी की शुरुआती 8 गेंदों में उन्होंने 6 छक्के उड़ाकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. फैंस तो फैंस उर्विल की बैटिंग कुछ ऐसी थी कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी उसे देखने से खुद को नहीं रोक पाए. वह मुंबई के खिलाफ मुकाबले के लिए रायपुर के मैदान में वार्मअप कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें बाउंड्री के नजदीक लगे टीवी पर वह उर्विल की बल्लेबाजी देखते हुए कैमरे में कैद किया गया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच शुरू होने से ठीक पहले यह दिलचस्प नजारा देखने को मिला. विराट कोहली वार्म-अप के दौरान पानी पीने के लिए रुके थे. उसी समय टीवी स्क्रीन पर चेपॉक स्टेडियम में उर्विल द्वारा खेली गई आक्रामक पारी का रिप्ले चल रहा था. कोहली उसे देखकर वहीं रुक गए. जिसे सिर्फ एक छोटा सा ब्रेक होना था, वह लंबा खिंच गया क्योंकि कोहली मंत्रमुग्ध होकर उर्विल की उस जबरदस्त बल्लेबाजी को देखते रहे. उन्होंने अपनी ट्रेनिंग छोड़कर पूरा ध्यान उस शानदार पारी के वीडियो पर लगा दिया.
From Chennai to Raipur! 💛❤️


