10.9 C
Munich

जीते जी किसी का कर्ज नहीं रहा तो मरने के बाद… शख्स ने करा दी अपनी तेरहवीं, कार्ड छपा, बनवाया लाजवाब व्यंजन

Must read


Last Updated:

उन्नाव जिले के पीथनहार गांव में उस समय लोग हैरान रह गए, जब रवींद्र प्रसाद ने जीते जी अपनी तेरहवीं भोज का निमंत्रण भिजवा दिया. शोक संदेश कार्ड में तेरहवीं व पिंडदान का आयोजन का जिक्र किया गया. श्राद्ध कर्म में बाकायदा पंडित बुलाए गए.

Zoom

उन्नाव में जिंदा शख्स ने करा दी अपनी तेरहवीं.

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने जीते जी अपनी ही तेरहवीं और पिंडदान कर डाला और पूरे गांव को भोज भी कराया है. इसके पीछे की वजह बताते हुए अधेड़ ने कहा जिंदा में किसी का कर्ज नहीं रहा, इसलिए मरने के बाद भी किसी का कर्ज साथ न जाए. अधेड़ का कारनामा चर्चा का केंद्र बन गया है. जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पीथनहार गांव के रहने वाले 56 वर्षीय रवींद्र प्रसाद नाम के एक व्यक्ति ने पारिवारिक परीस्थितियों के चलते खुद का श्राद्ध कर्म करवा लिया.

रवींद्र प्रसाद ने जीते जी करा दी अपनी तेरहवीं
पीथनहार गांव में उस समय लोग हैरान रह गए, जब रवींद्र प्रसाद ने जीते जी अपनी तेरहवीं भोज का निमंत्रण भिजवा दिया. शोक संदेश कार्ड में तेरहवीं व पिंडदान का आयोजन का जिक्र किया गया. श्राद्ध कर्म में बाकायदा पंडित बुलाए गए. विधि-विधान से पूजा हुई और भोज भी कराया गया. बताया जा रहा है कि रवींद्र प्रसाद लंबे समय से पारिवार से अलग रह रहे थे. रवींद्र ने शादी नहीं की है.

जिंदा रहते किसी का कर्ज नहीं रहा तो मरने के बाद…
वहीं रवींद्र का जीते जी पिंडदान करवा देना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का केंद्र बना है. रवींद्र ने बताया कि “मैंने जीते जी अपनी तेरहवीं इसलिए की है की जिंदा रहते किसी का कर्ज नहीं रहा और न ही कोई एहसान. 40 सालों से परिवार से दूर रह रहा हूं. मरने के बाद भी किसी का कर्ज न रहे मेरे ऊपर इसलिए ऐसा किया है. बता दें कि इससे पहले भी एक बुजुर्ग ने अपनी तेरहवीं की थी. बुजुर्ग का कहना था कि उसकी शादी नहीं हुई है. उसने जिंदा रहते हुए कई लोगों के यहां भोज किया. ऐसे में वह चाहता है कि उसके यहां भी लोग भोजन करें. क्योंकि उसके मरने का बाद उसका कोई अपना नहीं, जो श्राद्ध भोज कराएगा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article