Last Updated:
Andy Flower Fined: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है. फ्लावर पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.3 की अवमानना का आरोप है. कहा जा रहा है कि मैच के 18वें ओवर के दौरान एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से बदतमीजी से बात की, जिसके बाद उन्हें सजा भुगतनी पड़ रही है.
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मई की रात मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया. आरसीबी के नए होम ग्राउंड रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण स्टेडियम में आखिरी ओवर में जीत के बाद विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन देखने लायक था. डिफेंडिंग चैंपियंस के चेहरे पर अलग ही खुशी थी, लेकिन ये खुशी उस वक्त फीकी पड़ गई, जब टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर की 15 प्रतिशत मैच फीस काट दी गई.
एंडी फ्लार को किस बात की मिली सजा?
बेहद शांत स्वभाव के माने जाने वाले एंडी फ्लावर पर फोर्थ अंपायर से बदतमीजी का आरोप है. यह घटना आरसीबी के रन चेज के 17.2वें ओवर में घटी, जब फ्लावर चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस में उलझ गए. कहा गया कि 18वें ओवर के दौरान उन्होंने चौथे अंपायर पर अपना आपा खो दिया और आक्रामकता से बात की. आईपीएल ने कहा कि फ्लावर ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया है, जो ‘मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग’ से संबंधित है. दरअसल तब मैच बेहद टाइट पोजिशन पर था. यह विवाद क्रुणाल पंड्या से जुड़े एक विवादित बाउंड्री कॉल के बाद शुरू हुआ.
17.2 ओवर में शुरू हुआ विवाद
अफगान स्पिनर अल्लाह गजनफर का सामना करते हुए क्रुणाल ने गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की ओर मारा, जहां नमन धीर ने रस्सी के पास कैच लिया और बाउंड्री लाइन के ऊपर कदम रखते हुए गेंद को तिलक वर्मा की ओर धकेल दिया. तिलक कैच पूरा नहीं कर पाए और उन्होंने छक्के का इशारा किया, हालांकि, रिप्ले में दिखाया गया कि नमन धीर ने कैच की कोशिश के दौरान बाउंड्री कुशन को छुआ तक नहीं था. मांसपेशियों में खिंचाव के चलते क्रुणाल ने रन लेने की कोई कोशिश नहीं की, ऐसे में गेंद डॉट बॉल रही.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


