12.1 C
Munich

गेट पर ताला, घर के बाहर स्कॉर्पियो, शूटर राज सिंह के घर News18, शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्याकांड में एक्शन

Must read


Last Updated:

Who Is Sharp Shooter Raj Singh: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर से शार्प शूटर राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. राज सिंह मूल रूप से बलिया जिले का रहने वाला है.

Zoom

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में शूटर राज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अयोध्याः पश्चिम बंगाल में शुवेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में पुलिस ने अयोध्या से एक और बिहार से 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अयोध्या से जिस शूटर को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान राज सिंह के रूप में हुई है. राज मूल रूप से बलिया के आनंद नगर इलाके का रहने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. शूटर राज के घर जब न्यूज18 इंडिया पहुंचा तो घर के गेट पर ताला जड़ा हुआ था. वहीं घर के बाहर बुलेट और स्कॉर्पियो खड़ी मिली.

स्कॉर्पियो पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश सचिव
ठाकुर राज सिंह के फेसबुक प्रोफाइल की बात करें तो उसने अपने बायो में खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का उत्तर प्रदेश महासचिव बताया है. साथ ही उसने यह भी बताया कि साल 2026 में उसका लक्ष्य चिलकहर का ब्लॉक प्रमुख बनना है. उसने अपनी पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से की है. उसने खुद को सोशल वर्कर भी बता रखा है. उसके कई रील भी वायरल हैं, जिसमें वह लाव लश्कर के साथ चलता हुआ नजर आ रहा है.

लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से राज को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड के मामले में बलिया निवासी राज सिंह को लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया. अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से देर रात गिरफ्तार किया गया. आरोपी राज सिंह लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रहा था. कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने या स्वीकारने से साफ मना कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक हाई प्रोफाइल मर्डर केस में कुल तीन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई है.

पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी की दी जानकारी
पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई को मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से 10 मई को विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद, तीनों को रविवार सुबह मध्यग्राम पुलिस स्टेशन में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. मामला भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है. (रिपोर्टर- रत्नेश तोमर)

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article