Last Updated:
Bhuvneshwar Kumar created history: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने अब तक गजब का खेल दिखाया है. मुंबई इंडियन को हराकर टीम अंक तालिका मे टॉप पर पहुंच गई. इस मुकाबले में टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 4 विकेट लेने वाले सबसे उम्र दराज पेसर
नई दिल्ली. भुवनेश्वर कुमार ने रविवार (12 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया. स्टार पेसर ने चार विकेट लेकर सिर्फ 23 रन दिए और एक बार फिर पर्पल कैप हासिल कर ली. इस मैच के दौरान भुवनेश्वर IPL इतिहास में चार विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बने. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ग्लेन मैक्ग्रा ने किया ऐसा किया था.
इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में भुवनेश्वर कुमार पहले जैसे ही खतरनाक नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने RCB को पहले ओवर में ही विकेट दिलाया. भुवी ने रयान रिकेलटन (4 गेंद में 2 रन) को आउट किया. मैच के तीसरे ओवर में उन्होंने मुंबई को बड़ी मुश्किल में डाल दिया, लगातार दो गेंदों पर रोहित शर्मा (10 गेंद में 22 रन) और सूर्यकुमार यादव (1 गेंद में 0 रन) को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद 18वें ओवर में उन्होंने MI के टॉप स्कोरर तिलक वर्मा (42 गेंद में 57 रन) को आउट किया.
The 𝘀𝘁𝘂𝗺𝗽𝘀 𝗹𝗶𝗴𝗵𝘁 𝘂𝗽 courtesy of the Purple Cap holder 👏🔥
🎥 Bhuvneshwar Kumar with his 4️⃣th wicket tonight 🙇


