Last Updated:
Hyderabad Vijayawada Highway: हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे के बड़े विस्तार और आधुनिकीकरण को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हाईवे को 8-लेन तक विस्तारित किया जाएगा, साथ ही ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए डबल-डेकर कॉरिडोर भी विकसित किया जाएगा. इस परियोजना का उद्देश्य यात्रा समय कम करना, बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है. विशेषज्ञों के अनुसार हाईवे विस्तार से व्यापार, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा.
हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राष्ट्रीय राजमार्ग 65 (NH-65) के कायाकल्प की योजना अब हकीकत बनने जा रही है. रविवार 10 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव और तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमातिरेड्डी वेंकट रेड्डी के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर मुहर लगा दी गई है.
जानकारी अनुसार बैठक के दौरान NHAI अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि हैदराबाद-विजयवाड़ा क्षेत्रीय रिंग रोड के लिए आवश्यक टेन्डर प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सभी तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को सुगम बनाना और यातायात के बढ़ते दबाव को कम करना है.
नागपुर मॉडल पर बनेगा डबल-डेकर कॉरिडोर
मंत्री कोमातिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने NH-65 पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए NHAI को निर्देश दिया कि 8-लेन विस्तार का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए. चौड़ी सड़कें दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेंगी. 8-लेन होने से यात्रा के समय में भारी बचत होगी. बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा.
नागपुर मॉडल पर बनेगा डबल-डेकर कॉरिडोर
इस प्रोजेक्ट का सबसे आकर्षक हिस्सा एलबी नगर से हयात नगर तक बनने वाला 7.1 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर है. राज्य सरकार ने नागपुर की तर्ज पर इस आधुनिक कॉरिडोर को बनाने का फैसला किया है जिसमें एक ही पिलर पर दो स्तरों पर यातायात का संचालन होगा.
भारी भीड़ को खत्म करने में गेम-चेंजर साबित होगा
इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR पहले ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जा चुकी है. यह कॉरिडोर शहर के प्रवेश और निकास द्वारों पर होने वाली भारी भीड़ को खत्म करने में गेम-चेंजर साबित होगा. इस बड़े बदलाव के साथ हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे न केवल आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना बनेगा बल्कि यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच आर्थिक सेतु के रूप में भी उभरेगा. सरकार का लक्ष्य आगामी कुछ वर्षों में इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करना है.
About the Author

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


