Last Updated:
Sadagopan Ramesh record: भारतीय क्रिकेट में सदगोपन रमेश का नाम बेशक गुमनामी में रहा हो, लेकिन उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं बनाना चाहेगा. रमेश गेंदबाजी के अपने डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेकर सनसनी मचाई थी, लेकिन दुर्भाग्य से उनके नाम सिर्फ वही एक विकेट रह गया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदागोपन रमेश
नई दिल्ली: दुनिया का हर क्रिकेटर चाहता है कि उसका डेब्यू खास हो. बल्लेबाज की कोशिश रहती है कि वह अपने डेब्यू पर वह शतक या अर्धशतक लगाकर उसे यादगार बनाए. वहीं बॉलिंग में गेंदबाजों की कोशिश रहती है अपने करियर के पहले मैच में ज्यादा से ज्यादा विकेट लेकर उसे खास बनाए, लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है. हालांकि, ऐसा ही एक क्रिकेटर भारत में भी हुआ जिसने गेंदबाजी के अपने डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी, लेकिन दुर्भाग्य से उस खिलाड़ी के पूरे इंटरनेशनल करियर में सिर्फ वही एक विकेट रह गया है.
इस खिलाड़ी का नाम है सदागोपन रमेश. वैसे तो सदागोपन रमेश ने भारतीय टीम में अपनी शुरुआत एक ओपनर बल्लेबाज के तौर पर की थी. बल्लेबाजी में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुछ एक बेहतरीन पारियां भी खेली, लेकिन वह ऑफ ब्रेक बॉलिंग भी करते थे. रमेश ने साल 1999 में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें वनडे डेब्यू के 14 मैच बाद पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ बॉलिंग में अपना डेब्यू किया था.
गेंदबाजी के डेब्यू में रमेश ने पहली गेंद पर लिया विकेट
सदागोपन रमेश ने गेंदबाजी के अपने डेब्यू में पहली गेंद पर निक्सन मैकलेन को अपना शिकार बनाया था. इस मैच में उन्होंने कुल 3 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 23 रन देकर 1 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद उन्हें फिर पूरे करियर में कभी कोई विकेट नहीं मिल पाया. रमेश भारत के लिए कुल 24 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने करीब 6 ओवर की गेंदबाजी की. यही हाल उनका टेस्ट में भी रहा. टेस्ट में भी रमेश को कभी विकेट नहीं मिल पाया.
बल्लेबाजी में क्या रहा रमेश का रिकॉर्ड
हालांकि, सदागोपन रमेश की गेंदबाजी से ज्यादा उनकी पहचान एक बल्लेबाज की रही. बल्लेबाजी की बात करें तो वह भारत के लिए कुल 19 टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 1367 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनके नाम 2 शतक और 8 अर्धशतक है. इसके अलावा रमेश ने वनडे में 6 अर्धशतकीय पारी के साथ कुल 646 रन बनाए.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


