12.8 C
Munich

विराट बगल में थे, टिम डेविड कर गए शर्मनाक हरकत, MI के खिलाड़ी को दिखाई ‘मिडिल फिंगर’, तस्वीरों से बढ़ा विवाद

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट के सामने डेविड ने की शर्मनाक हरकत, MI के खिलाड़ी को दिखाई ‘मिडिल फिंगर

Last Updated:

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस रोमांचक मैच में आख़िरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा. दर्शकों की धड़कनें तेज थीं और डगआउट में बैठे खिलाड़ी हर रन के साथ अपनी सीट से उछल रहे थे.  जैसे ही मैच खत्म हुआ और जीत तय हुई, डगआउट में खुशी का विस्फोट हुआ लेकिन उसी जश्न के बीच एक ऐसा इशारा दिखा जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. 

Zoom

मैच जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड ने की शरमनाक हरकत, मुंबई टीम को दिखाया मिडिल फिंगर

नई दिल्ली. क्रिकेट खेल की अपनी मर्यादा होती है और अक्सर वो खिलाड़ी रड़ार पर आ जाते है जो उस लक्षमण रेखा को लांघ जाते है . रोशनी, शोर और रोमांच से भरे IPL के मैदान में हर जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड पर दर्ज नहीं होती वो खिलाड़ियों के चेहरे, उनके जज़्बात और कभी-कभी उनके इशारों में भी दिखती है.  रायपुर में खेले गए एक बेहद करीबी मुकाबले के बाद ऐसा ही एक पल कैमरे में कैद हुआ, जिसने जीत के जश्न को विवाद में बदल दिया.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस रोमांचक मैच में आख़िरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा. दर्शकों की धड़कनें तेज थीं और डगआउट में बैठे खिलाड़ी हर रन के साथ अपनी सीट से उछल रहे थे.  जैसे ही मैच खत्म हुआ और जीत तय हुई, डगआउट में खुशी का विस्फोट हुआ लेकिन उसी जश्न के बीच एक ऐसा इशारा दिखा जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

टिम डेविड, जो इस मैच में शून्य पर आउट हो गए थे, कैमरे में हाथ उठाकर मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए। ये पल कुछ सेकंड का था, लेकिन इतना काफी था कि फैंस के बीच सवाल उठने लगेंये इशारा किसके लिए था?कुछ लोगों का मानना है कि यह गुस्सा मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुराने मुकाबलों की कड़वाहट का नतीजा हो सकता है. IPL जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में टीमें अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ तीखी प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिगत टकराव का इतिहास रखती हैं. ऐसे में भावनाएं काबू से बाहर हो जाना असामान्य नहीं है.

वहीं, एक और नजरिया यह भी सामने आया कि डेविड का यह इशारा शायद विपक्षी गेंदबाज या किसी खास खिलाड़ी की ओर था खासकर उस गेंदबाज की तरफ, जिसने उन्हें शून्य पर आउट किया. आउट होने की निराशा और टीम की जीत का मिला-जुला भाव कई बार खिलाड़ियों को इस तरह की प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर देता है. हालांकि, यह भी संभव है कि यह इशारा सीधे किसी के लिए नहीं, बल्कि उस पूरे दबाव, आलोचना और व्यक्तिगत निराशा का एक क्षणिक विस्फोट हो. क्रिकेट सिर्फ तकनीक और रणनीति का खेल नहीं है यह भावनाओं का भी खेल है, जहां एक पल में हीरो विलेन बन सकता है और अगली ही गेंद पर कहानी बदल सकती है.

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि IPL सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि ड्रामा, इमोशन और विवादों का भी मंच है जहां एक ओर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए सब कुछ झोंक देते हैं, वहीं दूसरी ओर कैमरे हर छोटे-बड़े पल को कैद कर लेते हैं और वही पल बाद में सुर्खियां बन जाते हैं.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article