14.5 C
Munich

गर्मी से हैं परेशान? सहारनपुर से मात्र 45 किमी दूर इस जगह पहुंचें, यहां का फ्री ‘देसी स्विमिंग पूल’ कर देगा आपको तरोताजा

Must read


Last Updated:

Saharanpur Waterfall: अगर आप चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए वॉटरफॉल या स्विमिंग पूल की तलाश में शहर से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो रुकिए! सहारनपुर के निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक ऐसी खुशखबरी है जो आपकी छुट्टियों का मजा दोगुना कर देगी. सहारनपुर जिले की सीमा के भीतर ही एक ऐसी जन्नत जैसी लोकेशन मौजूद है, जहां आपको न केवल पहाड़ों से गिरता शुद्ध पानी मिलेगा, बल्कि आप बिना एक भी रुपया खर्च किए ‘देसी स्विमिंग पूल’ का आनंद ले सकते हैं. शिवालिक की पहाड़ियों और बादशाही बाग के घने जंगलों के बीच छिपा यह स्थान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

गर्मी का सीजन अपनी चरम सीमा पर है और लोग पारा बढ़ते ही ठंडे स्थानों, वॉटरफॉल्स और स्विमिंग पूल की ओर रुख करने लगते हैं. अक्सर लोग इन सुविधाओं के लिए भारी-भरकम फीस चुकाते हैं या फिर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी जैसे शहरों की ओर दौड़ते हैं. लेकिन अब आपको न तो लंबा सफर तय करने की जरूरत है और न ही जेब ढीली करने की.

News18

सहारनपुर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच एक ऐसा प्राकृतिक नजारा आपका इंतजार कर रहा है, जो आपको सीधे प्रकृति से जोड़ते हुए ठंडक का अहसास कराएगा. इस देसी स्विमिंग पूल और वॉटरफॉल का मजा लेने के लिए आपको सहारनपुर मुख्य शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर मिर्जापुर क्षेत्र में पहुंचना होगा.

NEWS18

मिर्जापुर पहुंचने के बाद आपको शेरपुरपेलो की ओर जाने वाला रास्ता पकड़ना है. इस रास्ते पर मात्र एक किलोमीटर चलने के बाद ही आपको दूर से ही यह शानदार नजारा दिखाई देने लगेगा. बादशाही बाग के जंगलों और शिवालिक रेंज की पहाड़ियों के बीच स्थित यह वॉटरफॉल इन दिनों पिकनिक मनाने वालों के लिए पहली पसंद बन चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

इस वॉटरफॉल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आने के लिए आपको किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क या टिकट नहीं देना पड़ता. यह पूरी तरह से मुफ्त (फ्री) है. पहाड़ों से सीधे आने वाला यह शुद्ध पानी और चारों तरफ फैली घनी हरियाली आपके मन को शांति प्रदान करती है.

NEWS18

आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिन भर का समय बिता सकते हैं. यह स्थान उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो महंगे वाटर पार्क के बजाय प्राकृतिक सुंदरता के बीच अपना समय बिताना चाहते हैं.

NEWS18

अक्सर देखा जाता है कि सहारनपुर के लोग छुट्टियों में पिकनिक के लिए उत्तराखंड का रुख करते हैं, जहाँ उन्हें न केवल ट्रैफिक बल्कि महंगे टिकटों का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन अब मिर्जापुर के इस क्षेत्र में लोगों का हुजूम उमड़ने लगा है. जैसे-जैसे इस स्थान की जानकारी लोगों को मिल रही है, वैसे-वैसे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है.

NEWS18

लोग यहां सुबह आते हैं और शाम तक प्रकृति की गोद में रहकर सुकून के पल बिताते हैं. अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं, तो एक बात का ध्यान रखें कि बादशाही बाग के जंगलों और शिवालिक रेंज के बीच स्थित इस खूबसूरत वॉटरफॉल तक पहुंचने के लिए आपको अपने वाहन को थोड़ा पहले छोड़ना होगा.

NEWS18

यहां का रास्ता जंगलों के बीच से होकर गुजरता है, इसलिए आपको थोड़ा पैदल सफर तय करना होगा. यह पैदल यात्रा आपको एडवेंचर का अहसास कराएगी और जब आप अंत में झरने के पास पहुंचेंगे, तो सारी थकान एक पल में गायब हो जाएगी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article