Last Updated:
चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बचे हुए मुकाबलों के लिए कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील हैडली नरोन्हा को साइन किया है. उनको टीम ने चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह टीम में शामिल किया है. 24 साल के नरोन्हा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील हैडली नरोन्हा को चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह टीम में शामिल किया
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज के 11 मुकाबले हो चुके हैं. अब तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों चेन्नई सुपर किंग्स ने कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील हैडली नरोन्हा को आईपीएल 2026 के बाकी बचे सीजन के लिए चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह टीम में शामिल किया है. पांच बार की चैंपियन टीम ने बीसीसीआई को इस बारे में पत्र लिखा है और साइनिंग को अंतिम रूप देने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही है, इसकी पुष्टि सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज से की.
24 साल के नरोन्हा ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह एक दमदार बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 148.82 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 19 छक्के भी लगाए. नरोन्हा ने टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी की और 7.44 की इकॉनमी से 10 विकेट लिए. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में हुबली टाइगर्स के खिलाफ 25 रन देकर 2 विकेट लेना रहा. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम में भी चुना गया था और उन्होंने तीन मैच खेले थे.
Macneil Hadley Noronha replacement talks 👀🔥
345 runs in a single C.K. Nayudu Trophy match 😭
23 fours & 25 sixes… unreal hitting.


