3.1 C
Munich

सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर एसएसबी ने नेपाली बस ड्राइवर को किया गिरफ्तार, पास में मिले 18 विदेशी पासपोर्ट

Must read


Last Updated:


सिद्धार्थनगर के ककरहवा बॉर्डर पर एसएसबी और मोहाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से दिल्ली जा रही बस के चालक के पास से 16 बांग्लादेशी और 2 नेपाली पासपोर्ट बरामद हुए हैं. जांच में इन पासपोर्टों का किसी भी यात्री से संबंध नहीं मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय घुसपैठ और अवैध दस्तावेज नेटवर्क की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है.

Zoom

सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. ककरहवा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की 43वीं वाहिनी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से दिल्ली जा रही एक बस से 18 संदिग्ध पासपोर्ट बरामद किए हैं. इनमें 16 पासपोर्ट बांग्लादेशी नागरिकों के जबकि 2 नेपाली नागरिकों के बताए जा रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री का इन पासपोर्टों से कोई संबंध नहीं मिला.

अलग-अलग देशों के कुल 18 पासपोर्ट बरामद हुए

जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान नेपाल से दिल्ली जा रही एक नेपाली बस को ककरहवा चेकपोस्ट पर रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान बस चालक के कब्जे से अलग-अलग देशों के कुल 18 पासपोर्ट बरामद हुए.

दिल्ली पहुंचकर देना था सभी पासपोर्ट

पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान नेपाल के सरलाही जिले के हरिपुर निवासी 38 वर्षीय जालंधर धामी के रूप में बताई. चालक ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि उसे ये सभी पासपोर्ट काठमांडू के गंगबू बस स्टैंड पर एक एजेंट ने दिए थे. उसे निर्देश मिला था कि दिल्ली पहुंचकर इन दस्तावेजों को हिमालय यातायात प्राइवेट लिमिटेड के एजेंट को सौंपना है.

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

फिलहाल, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बस में मौजूद सभी यात्रियों की गहन जांच की गई. यात्रियों के पहचान पत्र और यात्रा दस्तावेजों का मिलान किया गया, लेकिन बरामद पासपोर्टों से किसी भी यात्री का कोई संबंध सामने नहीं आया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय किसी अवैध नेटवर्क या घुसपैठ मॉड्यूल की आशंका जताई है.

एसएसबी ने किया सभी पासपोर्ट जब्त

बताया जा रहा है कि संबंधित बस भारतीय दूतावास के परमिट पर भारत-नेपाल रूट पर संचालित होती है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं. फिलहाल, एसएसबी ने सभी पासपोर्ट जब्त कर चालक को मोहाना पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article