Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के 5 बार के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेलने नहीं उतरे हैं. खबरों के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उनकी टिकट बुक है. वो टीम के साथ मैच के दौरान मौजूद रहेंगे. फैंस को उनके मैदान पर उतरे की उम्मीद है.
महेंद्र सिंह धोनी अब तक इस आईपीएल एक भी मैच खेलने नहीं उतरे हैं
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी को खेलते देखने के लिए फैंस बेकरार हो रहे हैं. उन्होंने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेला हैं. वह चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से अब तक मैदान पर नहीं उतरे. जानकारी के मुताबिक विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में टीम के साथ होंगे. उनके लखनऊ उड़ान भरने की खबर है.
फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें एक बार फिर से इस दिग्गज भारतीय कप्तान को खेलते देखने का मौका मिले. उनके चाहने वाले की चाहत है कि अगर वो मैदान पर नहीं उतर सकते तो कम से कम टीम के किसी मैच में मौजूद तो रहें. सीएसके की टीम प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि धोनी का टिकट उत्तर प्रदेश के शहर के लिए बुक कर दिया गया है. टीम शुक्रवार रात एलएसजी से भिड़ने की तैयारी कर रही है. सीएसके के पास टेबल के टॉप-4 में पहुंचने का मौका है. टीम ने साल की खराब शुरुआत के बाद लगातार तीन जीत दर्ज की हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि धोनी सीएसके के बचे हुए तीन ग्रुप स्टेज मैचों में से कम से कम एक में खेल सकते हैं. टीम अब ऐसे दौर में पहुंच गई है जहां हर मैच जीतना जरूरी हो गया है.
क्या धोनी खेलेंगे मैच?
धोनी का बल्लेबाजी क्रम में देर से आना सीएसके के निचले क्रम में अनुभव और मजबूती लाएगा. विकेट के पीछे और फील्डिंग में उनकी मौजूदगी कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए भी फायदेमंद होगी. उनको सीजन की शुरुआत में काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. धोनी इस सीजन की शुरुआत में वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके के कुछ ट्रेनिंग सेशंस में नजर आए थे. पिंडली की चोट की वजह से पहले सिर्फ दो हफ्ते के लिए उन्हें बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब वह लगातार दूसरे महीने भी टीम से बाहर हैं.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


