Last Updated:
Prateek Yadav Death News: सपा नेता और बीजेपी महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव जब अस्पताल लाए गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
सपा नेता और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन.
लखनऊः भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता और उत्तर प्रदेश के महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह के पुत्र थे. सिविल हास्पिटल में प्रतीक यादव का निधन हुआ है. बताया जा रहा है कि प्रतीक ब्रॉट डेड लाए गए थे. करीब पौने 6 बजे प्रतीक यादव को अस्पताल ब्रॉट डेड लाए गए थे. फिलहाल उनके पोस्टमार्टम होने वाली है.. प्रतीक यादव की मौत संदिग्ध मानी जा रही है. प्रतीक यादव के शरीर पर कई निशान भी मिले हैं.
कुछ दिनों से चल रही थी उनकी तबीयत खराब
बता दें कि हाल ही में अपर्णा और प्रतीक के बीच विवाद हो गया था. लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद थम गया था. दोनों ने साथ की तस्वीर शेयर कर आपसी रिश्तों में सबकुछ ठीक होने का दावा किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसका इलाज चल रहा था. आज यानी कि बुधवार की सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.
करीब 20 लड़के प्रतीक को लेकर गए थे सिविल अस्पताल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि करीब 20 लड़के प्रतीक यादव को लेकर सिविल अस्पताल ले गए थे. हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते अस्पताल ने पुलिस को जानकारी दे दी थी. अब प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम केजीएमयू के बगल में होगा. सीएमओ की देखरेख में 3 से 4 डॉक्टर की टीम पोस्टमार्टम कर सकती है.
प्रतीक यादव के निधन पर सपा का ट्वीट
प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया है. इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


