Last Updated:
घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन करने वाले 24 साल के मैकनील हैडली नरोन्हा को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल किया है. चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह उनको सीएसके की टीम में जगह मिली है. मैकनील ने सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में उत्तराखंड और त्रिपुरा के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी जमाई थी.
कौन हैं CSK में शामिल हुए मैकनील हैडली नरोन्हा?
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इस समय पांचवें स्थान पर है. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही CSK प्लेऑफ की रेस में शामिल है. टीम के पास टूर्नामेंट में तीन और मैच बचे हैं और अगर वे सभी मैच जीत लेते हैं तो प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं. इस वक्त टीम के प्लेऑफ की उम्मीदों से ज्यादा चर्चा 24 साल के मैकनील हैडली नरोन्हा की हो रही है. इस खिलाड़ी ने 2024-25 सी.के. नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा, इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे.
अपने आखिरी तीन मैचों से पहले येलो आर्मी ने बड़ा कदम उठाते हुए चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है. घोष ने सिर्फ एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें चोट लग गई थी और इसके बाद वे IPL 2026 से बाहर हो गए थे. बीच आईपीएल में इस युवा को शामिल करने से बल्लेबाजी में मजबूती मिलेगी. वहीं गेंदबाजी में भी वो विरोधियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.
मैकनील हेडली नरोन्हा कौन हैं?
नरोन्हा 24 साल के बल्लेबाज ऑलराउंडर हैं. घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने इस टीम के लिए अब तक तीन टी20 मैच खेले हैं. मैकनील ने सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया, 14 पारियों में 79.77 की औसत से 1037 रन बनाए. उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक जड़े. उत्तराखंड और त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने ये ट्रिपल सेंचुरी जमाई थी.
इस खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और CSK के लिए ट्रायल दिए थे. महाराजा टी20 ट्रॉफी 2025 में उन्होंने मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए 13 मैचों में 148.82 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए. इस सीजन में उन्होंने 19 छक्के लगाए और 7.44 की इकॉनमी से 10 विकेट भी लिए. नरोन्हा ने अभी तक IPL में कभी नहीं खेला है और वे 2026 सीजन में डेब्यू कर सकते हैं.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


