11 C
Munich

BRICS Summit 2026 LIVE: जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रिश्तों को मिली नई रफ्तार

Must read


होमताजा खबरदेश

जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रिश्तों को मिली नई रफ्तार

Last Updated:

BRICS Summit Live Updates: भारत की मेजबानी में गुरुवार से ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट और उसके चलते पैदा हुई पेट्रोल-डीजल और…और पढ़ें

Zoom

भारत इस साल 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 की मेजबानी कर रहा है. दो दिनों तक चलने वाला यह अहम सम्मेलन 14 और 15 मई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. इस सम्मेलन में ब्रिक्स समूह से जुड़े कई देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे.

ब्रिक्स समिट से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री फ्रैंसिस्को पेरेज मैकेन्ना के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चिली संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिली के विदेश मंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही. दोनों देशों ने बाजारों और सप्लाई सोर्सिंग में विविधता लाने, प्राथमिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और सर्विस इकोनॉमी को आसान बनाने पर चर्चा की.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 14 मई को सुबह 10 बजे विदेश मंत्रियों का भारत मंडपम पहुंचना शुरू होगा. इसके बाद सुबह 10:30 बजे पहले सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें सदस्य देशों के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘सेवा तीर्थ’ में सभी विदेश मंत्रियों की संयुक्त मुलाकात निर्धारित की गई है. इसके बाद 3 बजकर 10 मिनट पर दूसरे सेशन की शुरुआत होगी. फिर शाम 7 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की तरफ से भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन किया जाएगा. समिट के अगले दिन 15 मई को सुबह 10 बजे तीसरे सेशन की शुरुआत होगी.

इस बैठक में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया, और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री शामिल होने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमिरात की ओर से उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है. ईरान की ओर से भी उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि चीन के शेरपा प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की उम्मीद है.

BRICS Summit 2026 LIVE: जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रिश्तों को मिली नई रफ्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री फ्रैंसिस्को पेरेज मैकेन्ना के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चिली संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिली के विदेश मंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही. दोनों देशों ने बाजारों और सप्लाई सोर्सिंग में विविधता लाने, प्राथमिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और सर्विस इकोनॉमी को आसान बनाने पर चर्चा की.

जयशंकर ने बताया कि भारत और चिली ने बहुपक्षीय और बहुराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में यह बैठक अहम मानी जा रही है. भारत और चिली के बीच हाल के वर्षों में आर्थिक और कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। ऐसे में यह मुलाकात दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर खोल सकती है.

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची

BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल होने वाले हैं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगई ने एक इंटरव्यू में इस यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच BRICS और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे मंचों पर अच्छा सहयोग और तालमेल है. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक ईरान के लिए काफी महत्वपूर्ण है. ईरान इस दौरान भारत समेत अन्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की भी उम्मीद कर रहा है. उन्होंने भारत को ‘मित्र देश’ बताते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत को खास बताया. पढ़ें पूरी खबर…

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: 11 सदस्यीय BRICS समूह की अध्यक्षता कर रहा भारत

भारत इस साल 11 सदस्यीय BRICS समूह की अध्यक्षता कर रहा है. इस समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका जैसे संस्थापक सदस्यों के अलावा मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और इथोपिया शामिल हैं.

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: भारत की अध्यक्षता में होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक पर क्या बोला चीन?

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ मिलकर भारत की अध्यक्षता में होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक को सफल बनाने के लिए काम करेगा. साथ ही ‘ग्रेटर BRICS’ सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. बयान में BRICS को उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों के बीच सहयोग का अहम मंच बताया गया. चीन ने कहा कि वह BRICS साझेदारी को गहरा करने और सदस्य देशों के बीच एकजुटता बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है.

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: ब्रिक्स समिट में शामिल क्यों नहीं होंगे चीनी विदेश मंत्री?

भारत की मेजबानी में 14 और 15 मई को नई दिल्ली में होने वाली BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने बड़ा ऐलान किया है. चीन ने मंगलवार को साफ कर दिया कि उसके विदेश मंत्री वांग यी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम और शेड्यूल संबंधी कारणों की वजह से वांग यी नई दिल्ली नहीं आ पाएंगे.

चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत में चीन के राजदूत शू फीहॉन्ग इस बैठक में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे. हालांकि बीजिंग ने यह भी स्पष्ट किया कि वह BRICS में भारत की अध्यक्षता का समर्थन करता है और संगठन के भीतर सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article